इंदौर। गौरव जैन। प्रदेश के 5 स्थानों से प्रारंभ हुई समरसता यात्राएं 12 अगस्त को पहुंचेंगी सागरइंदौर। 11 अगस्त 2023/भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने बताया कि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर आगमन को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।इस अवसर पर डॉ निशांत खरे ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 8 फरवरी 2023 में सागर में आयोजित संत रविदास महाकुंभ में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के आदर्श राज्य की परिकल्पना को चरितार्थ करने एवं प्रदेश को विकास की ओर ले जाने में समाज के उत्थान का एक नया वातावरण तैयार करने तथा सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण हेतु घोषणा की गई कि सागर के पास बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर संत श्री रविदास जी के दोहे एवं शिक्षाएं उकेरी जाएगी। मंदिर परिसर में संत रविदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा।डॉ निशांत खरे ने आगे कहा कि देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिकता में सद्गुरु शिरोमणि श्री रविदास जी के अटूट योगदान और उनके दर्शन, शिक्षा और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सागर बड़तूमा में एक भव्य मंदिर बनाने के उद्देश्य से समरसता यात्राएं आयोजित की गई ,इन यात्राओं के माध्यम से 25 लाख से अधिक लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया गया यात्रा 25 जुलाई को पांच स्थानों नीमच, मड़ाव जिला धार, शिवपुर, बालाघाट और सिंगरौली से एक साथ शुरू हुई एवं यात्रा द्वारा प्रदेश के हर गांव से मिट्टी और सभी विकासखण्डों कि 313 नदियों का जल एकत्र किया गया जो सागर तक पहुंचेगा, यात्राएं 45 जिलों से होकर गुजरी और 1661 उप यात्रा आयोजित की गई, जिसमें 352 जनसंवाद कार्यक्रम भी शामिल थे यात्रा के दौरान 20641 गांव से मिट्टी एकत्र की गई यात्रा में 10 रथ भी निरंतर चलते रहे,यात्राओं के माध्यम से संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय का विकास करना उद्देश्य है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश के विभिन्न मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, तुलसी सिलावट, इंदर सिंह परमार, माखन सिंह चौहान ,डॉ मोहन यादव ,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रेम सिंह पटेल ,केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, युवा आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे के अलावा विभिन्न आश्रमों के संत और महामंडलेश्वर यात्रा में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टीनू, नगर मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी श्री नितिन द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर एक बदमाश, ज्वेलरी से भरा पूरा बॉक्स ले गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) बिल लेगा जगह, नबालिक के साथ दुष्कर्म कराने वालों को दिया जाएगा मृत्युदंड.