इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर में एक और बात समाने आई है, जमीन के जादूगरों का एक नया खेल शुरू और उनका ये कारनामा इंदौर शहर में नहीं बल्कि शहरी सीमा में शामिल किए गए 79 गांव में तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते राज्य सरकार इंदौर के आसपास के गाँवों में भवन निर्माण की अनुमति पर रोक लगाने जा रही है.! ऐसा इसलिए हो रहा, क्योकि भूमाफिया मास्टर प्लान के पहले ऐसी अनुमतियों को पंचायत से मंजूर करवाना चाहते हैं। खासकर शहरी सीमा में शामिल किए गए 79 गांव में यह कार्य तेजी से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, नगरीय कल्याण विभाग विभाग को पता चला, कि कई गाँव में जहाँ फिलहाल अनुमति देने का अधिकार पंचायत के पास है । वहीं भूमाफियाओं ने कई जमीन डायरियों पर बेच रखी है और उनको मालूम है इसी कारण नगर नियोजन विभाग मास्टर प्लान लागू करने की अधिसूचना के पहले ग्राम पंचायतों को इस पंजीयन के अधिकार से वंचित करने का सूचना कभी भी जारी कर सकता है। इसी संभावना के चलते ग्राम पंचायतों में इन दिनों लैंड यूज बदलने और नक्शे पास करवाने के काम में अचानक तेजी आई हुईं है। ये काम भू माफियाओं द्वारा करवाया जा रहा है ताकि नया मास्टर प्लान से पहले उनकी जमीन पंजीकृत हो जाय। क्योंकि नए मास्टर प्लान लागू होने से सड़कों के चौड़ीकरण में उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जा सके।

सूत्रों के अनुसार सरकार कभी भी पंचायतों को नक्शे पास करने के अधिकार से वंचित कर सकती है, इसी कारण इन दिनों 79 ग्रामों में नक्शे पास करने के आवेदनों की भरमार है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading