इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर के पास टूरिस्ट स्पॉट लोधिया कुंड में एक कार गिरने का मामला सामने आया, हादसा रविवार शाम का है। कार में 12 साल की बच्ची बैठी थी जिसे बचाने के लिए पीछे-पीछे पिता भी कूद गए। उन्हें बचाने के लिए आसपास के लोग भी कूदे। बेटी और उसके पिता को बचा लिया। दोनों घायल हैं और प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा । मिली जानकारी अनुसार सिमरोल से करीब 20 किमी दूर लोधिया कुंड में हुआ। हादसे का वीडियो हदसा कुंड के ठीक मुहाने पर बगैर लॉक किए कार को खड़ा कर देने के करण से हुआ। इस घटनाक्रम का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया । बिज्लपुर का कपल अपनी बेटी के साथ वहां घूमने गए थे। इसके बाद पिता ने कार को वहीं कुंड के किनारे ही खड़ी कर दी और हैंड ब्रेक लगाए बगैर पत्नी के साथ नीचे उतर गए। 12 साल की बेटी अकेली कार में थी।तभी अचानक कार फिसलन के कारण कुंड की ओर फिसलने लगी और देखते ही देखते कार कुंड में बोनट के बल पर कुंड में जा गिरी। कार को लुढ़कने से रोकने और बेटी को बचाने के लिए पिता भी कार के पीछे-पीछे कुंड में कूद गए। कुंड के आसपास खड़े कुछ लोगों ने तुरंत बच्ची और उसके पिता को बाहर निकाला। कुछ देर बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में इन दिनों जमीन के जादूगरों का एक नया खेल शुरू… कोल इंडिया के चेयरमैन को ज्ञापन सौंप भू-विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की किसान सभा ने, 11 को कुसमुंडा और 17 को गेवरा खदान-कार्यालय बंद का आह्वान