सिंधी समाज में बिछने लगी चुनावी चौसर

इन्दौर (प्रकाश महावर कोली)। जैसे – जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे – वैसे विधानसभा के दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र 4 से कांग्रेस से दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजा मांधवानी भी क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए विभिन्न बस्ती एवं कालोनियों में विविध आयोजन कर रहे हैं। श्री मांधवानी ने रविवार को द्वारकापुरी क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर में जरुरतमंदों को राशन वितरण किया, वहीं उन्होंने अपने निजी कार्यालय मिड टाऊन प्लाजा, माणिक बाग रोड़ पर सिंधी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी एवं समाज के पदाधिकारियों के साथ गेट -टू- गेदर मिटिंग की।

विधानसभा क्षेत्र चार से कांग्रेस के दावेदार राजा मांधवानी के रविवार को व्यस्तम कार्यक्रम रहे, जिसमें पहला कार्यक्रम द्वारकापुरी स्थित मांधवानी परिवार द्वारा निर्मित द्वारकाधीश शिव मंदिर में झूलेलाल चालीसा के तहत ज़रूरतमंदो को वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता राजा मांधवानी के मुख्य आतिथ्य में राशन वितरण किया गया।
इस मौके पर मांधवानी ने कहा कि समाज के सम्पन्न लोगों से गरीब व असहाय जरुरतमंद लोग मदद की आस करते हैं, ऐसे में सम्पन्न लोगों को आगे बढ़ कर उनकी मदद करना चाहिए। इससे उन्हें पुण्य लाभ भी मिलता है, और ईश्वर की कृपा सदैव उन पर बनी रहती है।
इस दौरान मोहन कामोरा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप कुदल, सलोनी बेलानी, दीवान चावला, अशोक अद्यानी एवं मंडल अध्यक्ष जीतू सिंदेल आदि उपस्थित थे।
दूसरा कार्यक्रम कांग्रेस नेता राजा मांधवानी के निजी कार्यालय पर सिंधी समाज जनों के साथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और नेताओं का मजमा भी जमने लगा है। मांधवानी के निजी कार्यालय मिड टाऊन प्लाजा, माणिक बाग पर रविवार को सिंधी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ समाजसेवियों का जमावड़ा लगा रहा। सभी ने एकजुटता के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. नंदलाल माटा की‌ विरासत विधानसभा क्षेत्र क्र. 4 में सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राजा मांधवानी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने की मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से करते हुए कहा कि इन्दौर में एक लाख से अधिक सिंधी समाज के लोग निवासरत हैं, इनमें 46 हजार से अधिक सिंधी समाबंधु विधानसभा क्षेत्र चार में निवासरत होकर जो सभी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर कांग्रेस इस बार विधानसभा क्षेत्र चार से सिंधी समाज के प्रतिनिधि के रुप में राजा मांधवानी को प्रत्याशी घोषित करती है, तो यहां से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होने के साथ ही इन्दौर सभी सीटों पर सिंधी समाज के वोट मिलने के सम्भावना बन सकती है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading