आम आदमी पार्टी ने आज अंबेडकर नगर में बदलाव यात्रा निकाली जिसे आम जनता का भरपूर समर्थन मिला.मध्यप्रदेश के सहप्रभारी पंजाब विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जन्मस्थली पहुंच कर माल्यार्पण किया तथा बदलाव यात्रा की शुरुवात की जो महू के विभिन्न मार्गो से होकर ड्रीम लैंड चौराहा पर जनसभा के रूप में संपन्न हुई.मनजिंदर सिंह लालपुरा ने बताया की 75 साल से कांग्रेस और भाजपा ने मध्यप्रदेश में शासन किया लेकिन प्रदेश अभी भी पिछड़ा है,मूलभूत सुविधाओं की कमी हे सरकारी स्कूलों की हालत खराब है कितने ही सरकारी स्कूल बंद हो गए हे इसी प्रकार अस्पतालों में दवाई और अन्य साधन उपलब्ध नही हे .एंबुलेंस के मनमाने दाम लिए जाते है तथा अधिकांश जांचे निजी लैब में करवाई जाती हे .प्रदेश में सभी जगह भ्रष्ट्राचार व्याप्त है,धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा के राज में महांकाल जैसे पवित्र मंदिर में भी घोटाला हुआ,प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार नही मिल रहा है और पटवारी परीक्षा में भाजपा विधायक के कॉलेज में घोटाला हुआ.लेकिन भ्रष्ट्राचार के दोषियों पर आज तक कोई कारवाही नही हुई जबकि हमने पंजाब में अपने ही मंत्री पर भ्रष्ट्राचार की सूचना मिलने पर पार्टी से निकालकर कानून सम्मत कारवाही की.भ्रष्ट्राचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस नीति हे.प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नही हे पूरे प्रदेश को कर्जदार प्रदेश बना दिया गया,अब तो कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लिया जा रहा हे.प्रदेश में बेलगाम महंगाई है.जनता इनकी जनविरोधी नीतियों से परेशान हे और इस बार आम आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार राजनैतिक विकल्प मिल गया है जनता इस बार बदलाव कर आप को जरूर चुनेगी.हम मध्यप्रदेश को विकसित और भ्रष्ट्राचार मुक्त प्रदेश बनायेगे तथा पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधा देंगे.सभा को धार लोकसभा अध्यक्ष सुनील सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम में लक्ष्मी अहिरकर,सुष्मिता कदम,प्रमिला सिंह,उमाकांत मिश्रा एवम अन्य कार्यकर्ता ने भी भाग लिया Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश के पेंशनरों के साथ भेदभाव क्यों – आप अब क्या विवेकानंद नापे जाने वाले हैं?