इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम तो काबिले तारीफ है, पर इसके विक्रय पर किसी प्रकार का कोई अंकुश दिखाई नहीं दे रहा, जिससे पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं…?

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में कल शाम घटित घटना से पूरे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी सी हो गई।

कुलकर्णी भट्टे के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपियों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल पर घूमते हुए चाकू लहराते वा अपशब्द गालियां देने की सूचना मिली, उसी दौरान थाना परदेशीपुरा क्षेत्र से पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों द्वारा पकड़ने की कोशिश की इस दौरान 2 जवानों पर तीन आरोपियों ने हमला कर दिया और फरार हो गए।

शहर में नशे की लत ईतनी बढ़ती जा रही है की ,उसको पूरी करने के लिए नौजवान अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होते जा रहे हैं जिस पर पुलिस का अभी तक किसी प्रकार का ना के बराबर अंकुश है.!


शहर में पाउडर से ग्रसित कई युवा सड़कों में घूमते नजर आते हैं और अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं अपनी नशे की लत को पूरी करने के लिए।

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि, नशे की हालत में पहले किसी पर भी हमला कर दिया करते थे। लेकिन अब हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जब पुलिस पकड़ने गई तो बदमाशों ने पाउडर के नशे में हमला कर दिया हमले में घायल जवान आरक्षक रोशन यादव। बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग के समय यह घटना हुई।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश पर कई अपराध दर्ज है, भोपाल, बाणगंगा थाना क्षेत्रों में भी अपराध दर्ज है।
सूत्रों के अनुसार रात्रि में ही दो बदमाशों को पकड़ लिया गया था जो रौब झाड़ते हुए यहां तक कह दिया कि सुबह आप सभी की वर्दी हम उतरवा देंगे इतना बड़ा शब्द पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करता है कि बदमाशों में अब पुलिस का खौफ और भय खत्म हो गया है, पुलिस कमिश्नरी लगने से पहले और अब मैं ज्यादा कुछ फर्क नहीं रहा। पहले भी क्राइम ब्रांच ने थाना क्षेत्र के अंदर पाउडर के नशे पर वार किया था, अपराधी गिरफ्तार किए वहीं थाना क्षेत्र इन सभी चीजों में अंकुश लगाने में असफल दिखाई दे रहा है।

गनीमत तो यह रही कि जिस पर हमला हुआ वह एक पुलिस वाला है ,जांबाज पुलिस वाला कह सकते हैं। लेकिन क्या जिस फूर्ति से पुलिस द्वारा जवान के ऊपर हमले को लेकर कार्यवाही की गई क्या इसी प्रकार से आम आदमी के लिए भी तत्पर रहेंगे।

क्योंकि अभी बदमाश अगर किसी आम आदमी पर इस प्रकार का हमला किया होता तो पहले तो थाने पर ही घंटों पूछताछ होती उसके बाद मेडिकल फिर मौका मुआयना तब जाकर कहीं दो-चार दिन में बदमाश पकड़ में आते, कई सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद।

पुलिस रात्रि में ही रितिक और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया और एक आरोपी की तलाश जारी।

*इंदौर। पुलिसकर्मी पर हमला, दो अरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी।*
https://youtu.be/K8H8Pg4InAc

*परदेशीपुरा पुलिस ने गुडों का निकाला जुलुस, पुलिस जवान पर किया था हमला।*
https://youtu.be/d5iK63KC7Vc

अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं अपराधियों से, बदमाशों ने किया हमला, हौसले हुए बुलंद…

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading