अहिंसा पर हिंसा के बार को लेकर कर्नाटक प्रांत में जैन आचार्य काम कुमार नंदी जी महाराज की हत्या के विरोध में जैन समाज एवं सर्व समाज ने मौन रैली निकालकर इस घटना का विरोध कियारैली 11 बजे जैन मंदिर प्रांगण से निकलकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए नगर परिषद चौराहा पहुंचकर विरोध स्वरूप एक सभा का आयोजन हुआ जहां सर्व समाज के लोगों ने इस निंदनीय घटना के विरोध में अपने अपने विचार व्यक्त किएबजरंग दल प्रमुख डा दसरथ यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा इस घटना से जुड़े हुए सभी दोषियों को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे कि इस प्रकार का कुकृत्य करने वालों को सबक मिल सके और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कभी भविष्य में ना हो बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा संत तो समाज का दर्पण होते हे बह अपनी त्याग तपस्या के माध्यम से अपना कल्याण तो करते ही हे साथ साथ जगत के प्रत्येक जीव के कल्याण की भावना रखते हुए समाज को अध्यात्म की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं अगर ऐसे संतों की हत्या होगी तो फिर समाज का पतन होना तय इसलिए सरकारों को को साधु संतो के सुरक्षा का उचित प्रबंध करना चाहिए जगदीश सोनी जी ने अपने विचार रखते हुए कहा जो संत अपने तन पर कपड़ों का भी त्याग कर चुके हैं उनके प्रति इतनी निर्दयता राक्षस प्रवृत्ति को दर्शाती है जिसे सरकार को जड़ से नष्ट कर देना चाहिएइस सभा में समाज अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्यक्ष प्रदीप रिजोदा महामंत्री राहुल जैन ने अपने विचार रखे सभा के उपरांत सर्व समाज के लोगों ने तहसील पहुरकर ज्ञापन सौपा Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब रफाल-2! वृक्षारोपण, गाय को हरा चारा, कबूतरों को दाना व पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया जन्मदिन