न्यूज नेशनल वर्ल्ड परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि… जय हिन्द… आज हम सभी के बीच में से एक हीरा खो दिया है जिसका कोई मोल नहीं लगाया जा सकता…. यह है पूरा मामला…मध्य प्रदेश देवास में थाना प्रभारी की जामनेर नदी के स्टॉप डेम पर डूबने से मौत हो गई। टीआई एक डेड बॉडी को निकालने के लिए नदी में कूद गए थे, उन्हें उपचार के लिए हरदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि की गई। उज्जैन, देवास सहित कई जिलों में साहसिक कार्यों के लिए निरीक्षक राजाराम वास्कले को कई पुरस्कार भी मिल चुके थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग देवास जिले के नेमावर थाने में थी। देवास में नदी में डूबने से थाना प्रभारी की मौत… देवास। देवास में नदी में डूबने से एक थाना प्रभारी की मौत हो गई। घटना जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की है, जहां जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई है। टीआई वास्कले को नदी से निकालकर उनके साथी गंभीर हालत में नेमावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे थे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदा रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया गया है कि जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले ने रविवार दोपहर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराको की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले थे। देवास जिले में वह कई साल से पदस्थ थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात रह चुके थे। नेमावर के पहले उनको उदयनगर थाने की जिम्मेदारी मिली हुई थी। उनकी पत्नी व एक बेटा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में एक ही थानो पदस्थ सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर लिस्ट जारी। एक साल में 140 अरब की शराब पी गए इंदौरी.. गजाब कर दिया,,,,