जब प्रशासन आया हरकत में,तो फिर अधिकारियों एवं जिम्मेदारों ने भी ली गौवंश की सुध,चिकित्सकों ने किया बीमार गोवंश का ईलाज। गौशाला में हुआ चारा-भूसा व पशु आहार के व्यवस्थित रख रखाव व साफ- सफाई का उचित प्रबंधग्राम जाट की शासन द्वारा शुरु की गई श्रीराम गौशाला के अब धीरे धीरे सुधरने लगे है हालात।ज्ञात रहे कि लाखों रुपए खर्च कर मध्यप्रदेश सरकार ने हर विधान सभा क्षेत्र मे तीन चार पंचायतो के बीच एक गौशाला खोलने की योजना बनाई थी।जिसके माद्यम से बैसहारा गोवंश की रक्षा एवं व्यवस्थित देखरेख व खानपान का उचित प्रबंध व व्यवस्था की जा सके। लेकिन गौशाला की व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त स्व सहायता समुह की समिति के कर्ताधर्ताओ की लापरवाही के चलते ग्राम जाट की श्रीराम गौशाला की हालत बद से बदतर हो गई थी।बिमारी व अव्यवस्थाओ के चलते लगातार गोवंश की मौते हो रही थी।फिर भी जिम्मेदारो द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर ग्राम के युवा समाज सेवीयो व गोभक्तों बबलू रैगर, सत्यनारायण सुथार, मुरली बैरागी, छितरमल गुर्जर,पिंटू गुर्जर, राधेश्याम धाकड़, सुरेश ब्रह्मभट्ट आदि के द्वारा गौशाला मे पहुंच कर वहां पर हो रही अव्यवस्थाओ और गौवंश की दूर्दशा सम्बन्धी जानकारियो से जिले के वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया।साथ ही गौशाला मे हो रही अव्यवस्थाओ एवं गोवंश की दूर्दशा संबंधि समाचार सभी समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के पश्चात जावद अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुलाम सुब्बानी खान ने चिकीत्सको की टीम के साथ तुरंत ही गौशाला पहुंच कर बिमार गौवंश का ईलाज किया।एवं आवश्यक दवाईयों का किट भी गौशाला मे पहुंचाया गया। एसडीएम के दिशा निर्देश में चारा ग्रह की साफ सफाई करवाकर चारा भूसा व पौषण आहार को व्यवस्थित रखवाया गया। सभी बंद पंखो को चालू करवाया गया।एवं गायों के छोटे बछडो के रहने के लिए अलग कमरा बनाने हेतु निर्माण मटेरियल भी डाला गया।गायों के पीने के पानी के लिये बनाई गई खैर की साफ सफाई कर साफ पानी भरवाया गया।गौशाला मे गौवंश की सुरक्षा एवं देखभाल की उचित व्यवस्था की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागपत के अजय चौहान पुरकाजी में कर रहे कावड़ियों की सेवा इंदौर में पदस्थ जवान ने लगातार मदद के लिए प्रयास किए…