शहडोल। विनय शुक्ला। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला ईकाई में राजीव तिवारी प्राचार्य शासकीय आदर्श आवसीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें उक्त संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।संभागीय अध्यक्ष अखिलेश्वर पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष रामलाल पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने राजीव को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, राजीव तिवारी के संरक्षक बनने से संगठन को निष्चित रुप से एक नई ऊर्जा मिलेगी। आशा करते हैं, वह संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे एवं दिए गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम विचारपुर में खुशी का माहौल व्याप्त: फुटबाल एकेडमी फीडर सेन्टर विचारपुर की फुटबाल कोच बनी लक्ष्मी विप्र सेवा फाउंडेशन द्बारा देशभर में फलदार पौधारोपण अभियान के तहत पौधारोपण पौधारोपण