शहडोल। विनय शुक्ला। सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे-43 पर एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि, पक्षीराज बस सर्विस की बस क्रमांक- एमपी 18 पी 6987 बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रही थी। इसी बीच लगभग 9:15 बजे लालपुर गांव के समीप बस का टायर फट जाने के बाद उक्त बस एक कच्चे मकान में जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।हालांकि, मकान में मौजूद किसी व्यक्ति को कोई चोंट नहीं आई है। परंतु, इस सड़क हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही बुढ़ार थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल चंकॉलेज शहडोल भिजवाया। जहां उन्हें भर्ती कराकर उपचार जारी है।इनका कहना हैसरफा पुल के समीप यह दुर्घटना हुआ है। करीब 26-27 घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल रिपोर्ट शहडोल भेजा गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि, बस का पिछला टायर फट जाने के कारण हादसा हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवक ने छत पर लगाई फांसी अंधेरों से ज्यादा मुखर है उजालों की दस्तक!!