विनी आहूजा। आबकारी इंदौर की कार्यवाहीइंदौर , इलैया राजा टी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाहियां निरंतर जारी है । *आबकारी इंदौर की कार्यवाही,10 आरोपी गिरफ्तार,अवैध मदिरा के साथ।*https://youtu.be/m87ERK0C4CQ इंदौर शहर के समस्त वृत महू एवम सांवेर के आबकारी दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में कुल 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत पंजीबध्द किये गये जिसमे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर ,उनके कब्जे से कुल 238 पाव देशी मदिरा के अलावा 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं एक दुपहिया वाहन जप्त किया गया. जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 60385/- रुपए है। वृत मालवामिल अ में पाटनीपुरा चौराहे के पास से आरोपी हरमीत पिता गुरेश सिंदूर , निवासी 138 एम आय जी कॉलोनी के कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा जप्त किये गए तथा वृत मालवामिल ब में एल. आई. जी. चौराहे के पास दुपहिया वाहन क्र. MP 09 UY 0954 से 50 पाव देशी मदिरा का अवैध परिवहन करने पर मदिरा जप्त कर आरोपी अंशुमन राय पिता सत्यगोपाल उम्र 47 वर्ष नि. सोमनाथ की चाल को गिरफ्तार किया गया।आबकारी विभाग इंदौर द्बारा जिले मे अवैध शराब विक्रय की रोकथाम हेतु सख्त कार्यावाही निरंतर जारी रहेगी. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक दिन के लिए यूनिक ग्रुप बन गया OTT प्लेटफॉर्म नीमच। ग्राम जाट मे लाखों रुपए लागत से बनी गौशाला के हाल बेहाल,आए दिन तडप कर मर रही है गौमाता