शहडोल। विनय शुक्ला। जिले में संचालित समाज सेवी संस्था “कोशिश” ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के दिशा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। बता दें कि, उक्त संस्था ने मुख्यालय के पांडवनगर स्थित दिव्यांग छात्रावास परिसर सहित पचगांव रोड स्थित मुक्ति धाम में दर्जनों फलदार पौधे लगाए। जिनमें आम, अमरूद, कटहल, सीताफल, नीम सहित कई अन्य प्रजातियां रहीं हैं। संस्था के मीडिया प्रभारी श्याम दास मानिकपुरी ने बताया, यह पौधरोपण कार्यक्रम इसलिए भी खास था क्योंकि, संस्था उपाध्यक्ष शाद अहमद शाद का जन्मदिवस के अलावा उनके पूज्य पिता का द्वितीय वर्षी का कार्यक्रम था।गौरतलब है कि, संस्था “कोशिश” एक ऐसा भी समूह है, जिसके पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहभागिता निभाते हुए कई विषयों पर लगातार काम करते हुए सामाजिक गतिविधियों मे अपना सहयोग देते आ रहे हैं। अपने सकारात्मक सोच, अथक परिश्रम निस्वार्थ भाव और संकल्पता के साथ किसी भी कार्य की शुरुआत और अंत मे भी वादा नहीं बल्कि सिर्फ कोशिश करते हैं। कई बार उक्त संस्था को सकारात्मक व सफल कार्यों के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य कई संस्थाओं ने विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।पौधरोपण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मधूश्री राय, उपाध्यक्ष शाद अहमद शाद, पवन पाण्डेय सचिव, मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अमित महिंद्रा सह सचिव, सूर्य नारायण मिश्रा समूह प्रधान, श्याम दास मानिकपुरी मीडिया प्रभारी, अरुण त्रिवेदी, मंजू सिंह, भावना गुप्ता, कविता, खुशबू मेहता, लवकेश, निकिता अग्रवाल, रेशमा चावड़ा, सुरेखा तिवारी, ऋचा, निक्की शर्मा, रितु, सुचिता, विजय सोनवानी, विद्याभूषण, वहीद खान एवं प्रमोद यादव आदि की उपस्थिति रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहर के सेंट विंसेंट पल्लोटी स्कूल मे प्रिंसिपल रेव. फादर डेंटीस थॉमस के नेतृत्व में कक्षा 1 से 5 तक के लिए पैरेंट ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुस्लिमों ने की बकरीद पर गाय की सेवा