60MM गिट्टी के ऊपर बालू और सीमेंट का किया जा रहा लेप। जवा जनपद सीईओ,उपयंत्री एवं सहायक यंत्री के द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान। भ्रष्टाचार पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश। कुशमेन्द्र सिंह। रीवा। । जवा/ खबर रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा 137 की है जहा पर प्रधानमत्री सड़क से पाटीटोला गांव के लिए 150 मीटर की पीसीसी रोड बनाई जा रही जिसमे जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसे आप देख सकते है कि किस तरह से शासन द्वारा मंजूर राशि राशि का बंटरवाट कर घटिया किस्म का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसमे 60mm की गिट्टी ड़ालकर उसके ऊपर 14 :1 के रेशियो में सीमेंट, नदी का बालू और थोड़ी सी गिट्टी का मिश्रण कर का लेप किया जा रहा है जिसकी जानकारी उपयंत्री, सहायक यंत्री और जवा जनपद सीईओ को भी है लेकिन संबंधित अधिकारी आंख मूंदकर भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे रखी है। जिसके लिए ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है कि जल्द घटिया निर्माण की जांच नही हुई तो जिला सीईओ रीवा से शिकायत की जाएगी इसके बाद भी कार्यवाही नही हुई तो जवा जनपद के सामने धरना किया जाएगा। सवाल यही की आखिर कब तक जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार होता रहेगा और भ्रष्ट अधिकारियों से क्षेत्र की जनता को छुटकारा मिलेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल में न्याय की देरी: कहीं मृत आत्मा मांग रही न्याय, तो कहीं गरीब आदिवासी की घिस रही चपलें मध्यप्रदेश गृहमंत्री द्वारा इंदौर स्मार्ट सिटी में दो थानों का लोकार्पण किया गया।