इंदौर पुलिस को बहुत-बहुत शुभकामनाएं नए थानों की लोकार्पण. इंदौर शहर में जिस प्रकार से अपराध बढ़ रहे हैं, जिस पर पुलिस का किसी प्रकार का अंकुश दिखाई नहीं देता। इसी तरह इन थाना क्षेत्रों में भी आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था.! उम्मीद करते हैं कि अपने थानों में नई जगह नई शुरुआत के साथ आम जनता के साथ मिलकर और उनके हर कार्य में मिलकर, उनके द्वारा शिकायतों पर अमल कर, आम जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर पुलिस अपना कार्य करेगी तभी तो होगा स्मार्ट थाना, स्मार्ट सिटी इंदौर के साथ। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा दो थानों का लोकार्पण किया गया – इंदौर नगरीय पुलिस थाना हीरा नगर एवं एमजी रेाड़ के नवीन थाना भवनों का लोकार्पण।पुलिस के आधुनीकरण के तहत पुलिस की कार्यप्रणाली और बेहतर करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर नगरीय पुलिस के थाना हीरा नगर एवं थाना एमजी रोड़ के नवीन भवनों का निर्माण किया गया, जिसका लोकार्पण बुधवार (28.06.2023) को ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी कर कमलों द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जन विधायक रमेंश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊऊकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का/व्य.) इंदौर मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 राजेश रघुवंशी, अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, थाना हीरानगर पर सहायक पुलिस आयुक्त धैर्यसिंह येवले, थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पूरी, थाना एमजी रोड पर सहायक पुलिस आयुक्त वीपी शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। पुलिस आधुनीकरण एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही म.प्र. शासन के निर्देशानुसार नवीन थाना भवनों का निर्माण कराया गया, जिसमें थाना हीरा नगर का निर्माण म.प्र. पुलिस हॉउसिंग कार्पोरेशन द्वारा तथा थाना एम.जी रोड़ का निर्माण स्मार्ट सिटी प्राजेक्ट के तहत किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम पंचायत गाढ़ा 137 में पीसीसी निर्माण के नाम पर हो रहा जमकर भ्रष्टाचार। एक दिन के लिए यूनिक ग्रुप बन गया OTT प्लेटफॉर्म