दानवीर लीला देवी जाखेटिया तथा फ्लाइंग ऑफीसर भी सम्मानित चुनाव में मंत्री अध्यक्ष, झंवर सचिवइंदौर ।श्री गंगा सागर मेवाड़ा माहेश्वरी पंचायती थोक का वार्षिक स्नेह सम्मेलन और स्नेह भोज का आयोजन आज गुमास्ता भवन में हुआ ।अतिथि के रूप में लघु उद्योग सेवा संस्थान के संचालक स्वर्गीय गोपीकृष्ण जाखेटिया जी की पत्नी लीला देवी जाखेटिया उपस्थित थी। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं की खेलकूद स्पर्धा आयोजित हुई ।मेघावी छात्र छात्राओं को स्वर्गीय रुकमणी देवी मंत्री, स्वर्गीय शांता देवी मंत्री और स्व. हीरालाल जी जाखेटिया की स्मृति में रजत पदक से पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर लीला देवी जाखेटिया का माहेश्वरी समाज के आनंदन भवन जो बाईपास पर बन रहा है उसमें गोपी कृष्ण जी जाखेटिया की स्मृति में 61 लाख रुपए का दान देने के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर थोक के चुनाव भी हुए। जिसमें रामस्वरूप मंत्री अध्यक्ष, राजेंद्र तोषनीवाल उपाध्यक्ष, रामनारायण झंवर मंत्री, नारायण मूंदड़ा संयुक्त मंत्री और महेश काबरा कोषाध्यक्ष चुने गए । 11 सदस्य कार्यकारिणी का भी चयन किया गया थोक के सदस्य गोकुलदास जी भूतड़ा की पुत्रवधू के संयोगितागंज माहेश्वरी महिला मंडल की सचिव चुने जाने पर तथा थोक के ही सदस्य दिनेश जाखेटिया की बेटी के एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफीसर चयन होने पर सम्मान किया गया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतनगढ भाजपा युवा नेता व पार्षद हंसमुख सोनी और युवा समाज सेवी सुनील बैरागी का जन्मदिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा एकदिवसीय जन जागरण शिविर नगर परिषद में आयोजित किया गया