कुशमेन्द्र सिंह। शासन प्रशासन एवं सांसद/विधायक के द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान।अधिवक्ता संघ जवा द्वारा तहसील जवा की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 67वें दिन भी क्रमिक धरना जारी है आज धरने पर अधिवक्ता संघ जवा के सचिव एडवोकेट राधेश्याम तिवारी बैठे हुए थे उन्होंने बताया कि पहले अनशन या धरना अपनी माँग को शासन तक पहुँचाने का माध्यम था पर आज शान्ति पूर्ण ढंग से अपनी माँग को शासन तक पहुँचाने का कोई मतलब नहीं रह गया है उन्हें लगता है हमारी मांगे उचित नहीं हैं जो शासन इस तरह उपेक्षा कर रहा है हमारी मानगो में सिविल न्यायालय की स्थापना हो,अनुविभगीय अधिकारी की नियमित पदस्थापना हो, उपपंजीयक कार्यालय खोले जाने, जवा को नगर परिषद बनाए जाने,सिविल अस्पताल खोले जाने एवं कृषि उपज मंडी की स्थापना को लेकर क्रमिक धरना किया जा रहा है जो सभी जनता की मांगें हैं और ये बिना माँगे सरकार को देना चाहिए लेकिन ध्यान नही दे रही है जिसके लिए भी आन्दोलन करना पड़ रहा है श्री तिवारी जी ने कहा कि अब हम लोग आरपार की लड़ाई लडेंगे 30-6-23 को जवा में अधिवक्ता,व्यापारी एवं आम जनता और संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा मांगो के समर्थन में पैदल मार्च होगा फिर उसी दिन शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, अगले दिन 1-7-23 को व्यापारी बंधु माँग के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखेंगे अगर इतने में भी सरकार के कानों में हमारी माँग नहीं पहुँची तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ जवा के अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा,उपाध्यक्ष अभिलाष त्रिपाठी,श्रवण कुमार चौरसिया,रामरतन गुप्ता,शंतोश तिवारी, वी के पांडेय,के के तिवारी,केशव सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह,के के अग्निहोत्री,जटाशंकर द्विवेदी,कमल चंद्र शर्मा,रामचंद्र मिश्रा,पन्नालाल गुप्ता,शिवबहादुर सिंह,राजनाथ जायसवाल,रमेश तिवारी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आंखो में नींदें ना दिल में करार तिरुपति म्यूजिकल ग्रुप भारतीय जनांदोलनों के असाधारण पुरखे स्वामी सहजानंद सरस्वती