आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान करंट लगने से गिरने वाले विद्युतकर्मी की जान बचाई। आरक्षक द्वारा किए गए कार्य की सराहना, पुलिस कमिश्नर ने किया 1500 रू. के नगद इनाम से पुरुस्कृत।विद्युतकर्मी की करंट लगने से जमीन पर गिर गया, तुरंत आरक्षक द्वारा CPR देकर, बचाई उसकी की जान।पूरा मामला। मंगलवार (दिनांक 20-06-23 ) का है , इंदौर के थाना सराफा क्षेत्रांतर्गत जीसच्चिदानंद नरसिंह बाजार चौराहे के पास नर्सिंग जयंती के दौरान भगवान वेंकटेशवर की शोभायात्रा निकल रही थी। तभी इसी दौरान एक विद्युत कर्मी विद्युत पोल पर चढ़कर बिजली सुधारने का कार्य कर रहा था, जहा दुर्घटनावश वह बिजली कर्मी करंट लगने से खंबे से चिपक कर 20 फीट नीचे आ गिरा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी।इस दौरान ड्युटी मे तैनात आरक्षक 3445 ऋषभ दिक्षित (डीआरपी लाइन) द्वारा बिजली कर्मी के गिरते ही उसे उठाकर तुरंत सीपीआर (CPR) दी गई एवं सीपीआर (CPR) देते ही उसकी सांसे चलने लगी। जिसके बाद विद्युत कर्मी को पुलिस वाहन से यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं आरक्षक की सूझबूझ से विद्युत कर्मी की समय रहते जान बचाई गई। न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड आरक्षक के जज्बे को सलाम करता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा एकदिवसीय जन जागरण शिविर नगर परिषद में आयोजित किया गया आंखो में नींदें ना दिल में करार तिरुपति म्यूजिकल ग्रुप