इंदौर में पदस्थ आरक्षक ने बिजली विभाग के कर्मचारी की जान बचाई… पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई थी जो आज कार्य में आ गई।मिली जानकारी अनुसार आज दिनांक 20.6.2023 को जी सच्चिदानंद नरसिंह बाजार चौराहे के पास एक विद्युत कर्मी विद्युत पोल पर चढ़कर बिजली सुधारने का कार्य कर रहा था। तभी दुर्घटना बस वह बिजली कर्मी खंबे से चिपक कर 20 फीट नीचे गिरा एवं बिजली कर्मी के गिरते ही आरक्षक ऋषभ दिक्षित बैच क्रमांक 3445 डीआरपी लाइन इंदौर द्वारा उसे उठाकर तुरंत CPR दिया गया ।CPR देते ही उसकी सांसे चलने लगी एवं उक्त विद्युत कर्मी को निरीक्षक प्रभारी पश्चिम अनीता मैडम के वाहन से यूनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एवं इस विद्युत कर्मी को समय रहते आरक्षक की सूझबूझ से बचाया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार: पुनि-पुनि गांधी हत्या! गरीब नैनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है शिवराज सरकार – रमेश पटेल