कुशमेन्द्र सिंह। रीवा। गुणवत्ताविहीन एवं बिना मापदंड के बन रही नाली की खबर हुई थी प्रकाशित।कई समाजसेवियों ने नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार करने का लगाए थे आरोप।सचिव और सहायक यंत्री के संरक्षण में लगातार बनती रही गुणवत्ताविहीन नाली। जवा/ ये नजारा जवा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरौली ठकुरान अंतर्गत मेन रोड से हॉस्टल होते हुए नदी तक बनाई जा रही है जिसके गुणवत्ताविहीन, अमानक व भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित की गई थी कि घटिया मटेरियल के साथ डेढ़ से 2 सूत की सरिया डेढ़ से 2 फिट की दूरी पर डालकर बिना सही वेश के अमानक नाली का निर्माण कराया जा रहा था खबर प्रकाशन के बाद भी संबंधित सचिव, सहायक यंत्री और उपयंत्री के मनमानी के आगे जिला से लेकर जनपद जवा तक के सभी अधिकारी बौने साबित हो गए और अनवरत कार्य चलता रहा लेकिन जांच नही हुई और कार्य पूर्ण होने के कगार में है। जबकि समाजसेवी रामजीत तिवारी ने घटिया निर्माण पर आरोप लगाए थे कि सही जांच कर कार्यवाही की जाय। जिसे आप इस फोटो और वीडियो के माध्यम से देख सकते है कि ग्राम पंचायत द्वारा नाली खोद कर 40mm की गिट्टी डालकर कही पर 1 से 2 इंच की बालू, गिट्टी,सीमेंट का लेपकर व कही पर बिना लेप किये ही डेढ़ सूत की सरिया डालकर नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था जो कंक्रीट का मशाला बनाया जाता है वो 12:1 के रेशियो में बनाया जा रहा है लेकिन उक्त नाली बन कर तैयार होने को है लेकिन आज तक कोई जांच व कार्यवाही न होना उच्च अधिकारियों की मिलीभगत साबित हो रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतनगढ़ नगर परिषद वार्ड क्रमांक 13 का उप चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा समन्वय बैठक