तीसरा मैच जीती तो, प्री क्वार्टर फाइनल के लिए होगी क्वालीफाईशहडोल। खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्रपाल स्टेडियम दिल्ली में चली जा रही है, जहां मध्य प्रदेश की टीम ने भी हिस्सा लिया है। बता दें कि, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका (अन्डर 19 वर्ष) की टीम शामिल हुईं हैं। बालक टीम के कोच डी एस चौहान (इंदौर) एवं मैनेजर शिवमणि शुक्ला (अनूपपुर) हैं। तो वहीं बालिका टीम के कोच संतोष यादव (पचमढ़ी) एवं मैनेजर पूनम भदौरिया (ग्वालियर) हैं।मध्यप्रदेश के बालक एवं बालिका दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी अनुसार, बालक टीम का पहला मैच पांडे चेरी के साथ हुआ था जिसमें वह 4 पॉइंट से हार गई। बालिका टीम का मैच हरियाणा के साथ हुआ जिसमें मध्य प्रदेश की बालिका टीम 17 पॉइंट और एक पारी से हार गई।मध्यप्रदेश की इन दोनों टीमों ने अच्छा कम बैक करते हुए दूसरे मैच में विजय हासिल कर ली है। बालक टीम डीएवी से भिड़ी। जिसमें एक अंक और एक पारी से मध्यप्रदेश बालक टीम जीती। बालिकाओं की टीम सीबीएससी से भिड़ी। जिसमें एक पारी 1 पॉइंट से मध्यप्रदेश बालिका टीम ने जीत हासिल की। यदि इन दोनों टीमों ने तीसरे मैच में भी जीत हासिल की, तो प्री क्वार्टर फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई हो जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सांप्रदायिक षड़यंत्र के अंदेशों की ओट में नाकामियां छुपाने के 9 साल सिंगोली के ट्रक मालिको एवं ड्राइवरों ने माल से भरी अपनी ट्रकों के साथ देर रात्रि से डाला रतनगढ़ घाट पर डेरा