घर के पीछे बाड़ी से बरामद हुए 10 नग हरे-भरे पौधेशहडोल। जिले की गोहपारू पुलिस नशे के खिलाफ लगातार एक के बाद एक कार्रवाईयों को अंजाम दे रही है। पुलिस की ऐसी कार्रवाई के चलते जहां नशे का काला करोबार घटते क्रम में है वहीं दूसरी ओर ऐसे करोबार में संलिप्त लोगों में दहशत और भय का माहौल भी व्यापत है। बता दें कि, जबसे इस थाना प्रभारी के रूप में सुभाष दुबे की तैनाती की गई है, तब से वह लगातार नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते जा रहे हैं।जहां बीते मंगलवार को ग्राम सरिहट में एक आरोपी को गांजा की खेती करते पकड़ा गया। वहीं दूसरे दिन बुधवार को भी एक ऐसी ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक़, थाना क्षेत्र के ग्राम बोचकी निवासी केमलभान सिंह पिता आनंदराम सिंह गोंड़ (46 वर्ष) को अपने घर के पीछे बाड़ी में गांजा की खेती करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बताया कि, आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में 10 नग गांजे के पौधे लगे पाए गए हैं। उखाड़कर तौल किए जाने पर करीब 8 किलो 400 ग्राम वजनी पाया गया है। कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है। सभी जप्तसुदा गांजा पौधों को एचसीएम को सुपुर्द कर थाना के मालखाना में रखवाया गया है।आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष दुबे, एसआई आर पी वर्मा, एएसआई भागचन्द्र व विपिन बागरी, प्रआर. भुनेश्वर सिंह, सुनीत मिश्रा एवं प्रताप सिंह, आर. सतीश सिंह, सतीश मिश्रा सहित गुरूदयाल की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री ने दिया अवार्ड: अमृता हॉस्पिटल को मिला 1 लाख रुपए वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार, भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम सांप्रदायिक षड़यंत्र के अंदेशों की ओट में नाकामियां छुपाने के 9 साल