विधान सभा 4 के बुनियादी व जमीनी कार्यकर्ताओं ने चुनावी भोज में रण जीतने का किया शंखनाद…

तीन साल के बाद राजनीतिक मंच से कांग्रेस के बुनियादी कार्यकर्ता प्रकाश महावर ने कहा क्षेत्र का कोई माई-बाप नहीं


भाजपा के गढ़ एवं तथाकथित अयोध्या को भेदने के लिए विधानसभा क्षेत्र 4 का कार्यकर्ता कमरकस कर तैयार बैठा है, जरुरत है, कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरने की, इस काम को अंजाम दे रहे हैं, युवा तरुणाई एवं शिक्षाविद् अक्षय कांति बम…., जिन्होंने गत रात गोपुर चौराहे पर क्षेत्र के बुनियादी, सक्रिय एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से सम्पर्क व समन्वय बनाने के साथ अपनी दावेदारी पुख्ता करने के चुनावी भोज दिया, इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनी, कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की, वक्ताओं ने कहा विधानसभा क्षेत्र 4 का कोई माई-बाप नहीं, जो चुनाव लड़ा, उसने पलट कर नहीं देखा

इन्दौर (विशेष संवाददाता) आगामी विधानसभा 4 में कांग्रेस के सशक्त दावेदार के रुप में उभर रहे शिक्षाविद् अक्षय कांति बम ने सोमवार को गोपुर चौराहा स्थित होटल मालाकार में क्षेत्र के बुनियादी एवं जमीनी कार्यकर्ताओं की महती बैठक आयोजित की, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं ने तो दूरी बनाकर रखी, लेकिन क्षेत्र के जांबाज, बुनियादी एवं जमीनी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने दर्शा दिया कि हमें जो मान, सम्मान और तवज्जो देगा हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तत्पर हैं।


अधिकांश वक्ताओं ने क्षेत्र को भाजपा का गढ़ एवं अयोध्या भी बताया, जबकि एक वक्ता ने कहा कि क्षेत्र को अयोध्या बनाने वालों ने ही इसे भ्रष्टाचार रुपी लंका बना दिया है। इस भ्रष्टाचारी रावण की लंका का ढहाने का वक्त आ गया है, आगामी नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, आतंक, भूमाफिया एवं गुण्डा गर्दी वाली लंका को ढहाने हनुमान रुपी अक्षय बम को विधायक बनाकर भाजपा की लंका को ध्वस्त कर देगें।


कांग्रेस के सशक्त दावेदार अक्षय कांति बम ने कहा कि मैं सेवा के संकल्प और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्पर्क और समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में सक्रिय हुआ हूं, मेरा लक्ष्य है कि जिस क्षेत्र में धर्म के नाम पर मतदाताओं को गुमराह किया जाता है, लेकिन विकास के नाम पर ठेंगा दिखाया जाता है, इस क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता के दु:ख – सुख का सहभागी बनूं।


शहर कांग्रेस के पूर्व स्थाई मंत्री प्रकाश महावर कोली ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चार का कोई माई-बाप नहीं हैं, यह हम कार्यकर्ताओं का दुर्भाग्य रहा कि जो भी बाहरी या स्थानीय नेता यहां से चुनाव लड़ा, उसने पलट हम कार्यकर्ताओं कर नहीं देखा… अक्षय। कांति बम ने चुनाव के छः माह पहले कार्यकर्ताओं को जागृत करने के लिए मैदान में उतरे हैं, अब यह निश्चित हो गया है, कि अब इस विधानसभा क्षेत्र से हार के काले बादल छटेंगे, और यहां कांग्रेस का परचम लहराएगा।


इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप राजपाल, मुकेश यादव, प्रकाश पटेल, सादिक खान, अजय सीतलानी, गोपाल दरियानी, राजकुमार टांक, विवेक खंडेलवाल, जंगदीश जाम्बेकर, श्याम पांडे, शकुंतला बड़े, अर्चना राठौर, सुधा मिश्रा, अजय जोशी, मुकेश सचदेव, रविकांत मिश्रा, दिलीप कूदल, तस्सम भट्ट, लखन पुरुषवानी आदि ने भी अपने विचार रखे।
संचालन मुकेश ठाकुर ने तथा अंत में अंकित यादव ने आभार व्यक्त किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading