इंदौर। विनी आहूजा। रक्तदान शिविर में रक्तदान के दौरान मिली सूचना पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही।इंदौर,सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर मनीष खरे के निर्देशानुसार आबकारी इंदौर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है ।इसी कड़ी मे वृत भोई मोहल्ला के आबकारी उप निरीक्षक मनमोहन शर्मा व्दारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर अक्षय ठाकरे पिता कुक्कू ठाकरे के रिहायशी मकान से बिना पास परमिट के कुल 08 पेटी बीयर 02 पेटी अंग्रेजी वोदका शराब जप्त की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 114 बल्क लीटर पाई गई । आरोपी के कब्जे वाले मकान से शराब बरामद होने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी अक्षय पिता कुक्कू को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से जप्त मदिरा की मात्रा 50:00 बल्क लीटर से अधिक होने पर आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) 34(2)के तहत प्रकरण कायम किया गया । जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 50400/- रुपए के लगभग है। उल्लेखनीय है कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के समय मनमोहन शर्मा उप निरीक्षक मध्यप्रदेश गौरव दिवस के उपलक्ष्य मे रक्तदान कर रहे थे । सूचना पर उनके व्दारा अनिल कुमार माथुर एवं टीम को लेकर कार्यवाही कर एक बडी सफलता हासिल की।इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक बी डी अहिरवार ,आरक्षक सतेज कोपरगांवकर सुरेश चोगड़ ,सुरेश मेवाड़े , की भूमिका सराहनीय रही।जिले में अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजदंड बिना सब सूना उर्स संपन्न भाईचारा एकता की चादर पेश, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर भाग।