• चयनित प्रतिभाओं को डीपीआईएएफ आईकोनिक अवार्ड 2023, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबल पीस अवार्ड 2023, नारी शक्ति आइकन एचीवर्स अवार्ड 2023, यूके की सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी द्वारा ओनोरेरी डाक्टरेट उपाधि से किया गया अलंकृत
  • डीपीआईएएफ के फाउंडर, चेयरमैन व ट्रस्टी कल्याण जी जाना व डीपीआईएएफ की ग्लोबल प्रेसीडेंट डाक्टर अंकिता जाना ने अवार्ड समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का जताया आभार

नई दिल्ली, विवेक जैन।
नई दिल्ली के इस्लामिक कल्चरल सेंटर में दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म आर्गेनाइजर, जेके ग्रुप ऑफ कम्पनी यूएई, नोबल फयूचर लेन्ड इन्वेस्टमेंट एलएलसी-एनएफएल, 5जी इंटरनेशनल – 5जी स्टूडियो, डीपीआईएएफ रोटी कपड़ा बैंक द्वारा केजे टाकीज ओटीटी प्लेटफार्म एण्ड़ डीपीआईएएफ एंटरटेनमेंट के सहयोग से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के भव्य अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली चयनित हस्तियों को डीपीआईएएफ आईकोनिक अवार्ड 2023, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबल पीस अवार्ड 2023, नारी शक्ति आइकन एचीवर अवार्ड 2023, यूके की सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी द्वारा ओनोरेरी डाक्टरेट उपाधि से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चो द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह के भव्य आयोजन के लिए आने वाले अतिथियो ने डीपीआईएएफ के फाउंडर, चेयरमैन व ट्रस्टी कल्याण जी जाना व डीपीआईएएफ की ग्लोबल प्रेसीडेंट डाक्टर अंकिता जाना सहित समस्त टीम की जमकर प्रशंसा की। कल्याण जी जाना और अंकिता जाना ने समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीपीआईएएफ के नेशनल एडवाईजर व बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजु, जैन ब्रदर्स न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, सोशल वर्कर और जाने-माने बिजनेसमैन अंकित पुरोहित, नागालैण्ड़ राज्य के मुख्य सचिव ज्योति कलश सहित देश व विदेश से राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, फिल्म, सिंगिंग, प्रशासनिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सैकड़ों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading