शहडोल। विनय शुक्ला। बुढ़ार पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बीते गुरूवार रात गश्ती के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उक्त युवकों के पास से एक बोरे में 7 किलो 50 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी कीमती करीब 35,000 रूपये बताई गई है। इसके अलावा मोटरसाइकिल व नगद रकम 15,280 रूपये भी जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि, थाना क्षेत्र के विक्रमपुर रोड अंडरब्रिज के पास मोटर सायकिल में दो व्यक्ति थैले में कुछ रखे संदिग्ध हालत में जाते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। जिनका पीछा कर सिंहपुर रोड ग्राम चिटहुला पुलिया के पास पकड़ा गया। आरोपियों में शिवलाल उर्फ जानी कहार पिता विशलिया कहार, 35 वर्ष, निवासी धनपुरी एवं सुशील चौरसिया पिता मोहनलाल चौरसिया, 48 वर्ष, निवासी विक्रमपुर के नाम शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बुढ़ार रत्नांबर शुक्ला एवं थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह के नेतृत्व में उनि. गोविन्दराम भगत, सउनि. गिरीश शुक्ला, प्रआर. शिवप्रसाद सिंह, आर. सनत गौतम, कृष्णनारायण मिश्रा एवं सतीश चौरसिया की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सावधान! अगर सड़क पर खड़ा किया वाहन तो पुलिस कर सकती है कार्रवाई 12 वी बोर्ड परीक्षा में सुप्रीम अकैडमी सीनियर सेकेंडरी रतनगढ़ के विद्यार्थियों ने बनाया किर्तिमान।