त्योंथर/ नेहरू युवा केंद्र रीवा के ब्लॉक त्योंथर के द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत नेगुरा (खाली औनी) में जलसंवाद का आयोजन किया गया। खाली औनी में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक महिलाओं ने भाग लिया गाँव के वरिष्ठजनों ने सुंदर आख्यान के माध्यम से बताया कि जल प्रकृति का एक अनमोल उपहार है इस उपहार का मान रखना समाज का दायित्व है।नेहरू युवा केंद्र संगठन रीवा के युवा जिलाधिकारी कुलदीप सिंह के आदेशानुसार जल शक्ति अभियान में युवाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।जल संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक त्योंथर के समन्वय उदय सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध जल में से बहुत थोड़ा ही पेयजल के रूप में काम आने योग्य है अगर हम उसे भी नहीं संभाल सके तो आगे आने वाला समय भयावह होगा यह तभी होगा जब शासकीय योजनाओं के साथ-साथ समाज विशेषकर युवा भी इसमें सहभागिता करें वर्षा जल की एक एक बूंद का संरक्षण समय की मांग है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अधिवक्ता संघ जवा के क्रमिक धरने पर राज्यसभा सांसद ने पहुचकर दिया समर्थन। उत्कृष्ट विद्यालय सितलहा में योगासन का किया कार्यक्रम।