प्रदीप चौधरी। कल देर रात बड़वानी पुलिस की कॉम्बिंग गश्त के दौरान मिली बड़ी सफलता। महज़ सात दिन के भीतर अवैध हथियार के सौदागरों के दूसरे संगठित गिरोह को किया गिरफ़्तार। पूर्व में फर्जी दस्तावेज बनाकर आरटीओ बैरियर से गाड़ी पास कराकर शासन को राजस्व क्षति पहुँचाने वाले संगठित अपराधियों (बैरियर के डाकू ग्रुप) एवं अवैध हथियार निर्माण एवं ख़रीद फरोख्त में लिप्त गैंग के खिलाफ हुई थी कार्रवाई। थाना सेंधवा (शहर) पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान हथियारों की बड़ी खेप को डिलीवर करने वाले हथियारों के सौदागरों के संगठित गिरोह को वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोचा। तीन कुख्यात आरोपियों को हिरासत में लेकर कुल 13 फायर आर्म्स, दर्जन भर जिंदा कारतूस किए ज़ब्त ! सेंधवा एसडीओपी कमल चौहान और थाना प्रभारी सेंधवा शहर राजेश यादव की टीमों ने हथियार निर्माण की वर्कशॉप पर भी दी दबिश और ज़ब्त की हथियार निर्माण उपकरणों की बड़ी खेप !हथियार निर्माण के सरगना दिनेशसिंह बरनाला सिकलीगर निवासी उण्डी खोदरी और ख़रीद फ़रोख़्त के सरगना रिजवान खान, फिरदौस उर्फ फिरोज मंसूरी दोनों निवासी सेंधवा, सेंधवा पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में धरायेआरोपियो की बड़ी लूट की घटना करने की साजिश को किया नाकाम, कुल 5,47500 की सामग्री बरामदआरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास, आगजनी, करने जैसे मामले पंजीबद्ध है बलवा, मारपीटगिरफ्तार आरोपी 1. रिजवान पिता एहसान खान 35 साल निवासी न्यु बस स्टैंड सेंधवा बड़वानी 2. फिरदौस उर्फ फिरोज पिता सलीम मंसूरी उम्र 22 साल निवासी देवझीरी रोड जमात खाने के सामने सेंधवा 3. दिनेशसिंह बरनाला पिता महेन्द्रसिंह बरनाला सिकलीगर उम्र 21 साल निवासी उण्डी खोदरी थाना पलसुद बड़वानी फरार आरोपी 1. सावनसिंह पिता त्रिलोकसिंह सिकलीकर निवासी उण्डी खोदरी थाना पलसुद बड़वानी जप्त की गई सामग्रीअवैध 06 देशी पिस्टल कीमती 1 लाख 80 हजार रूपये,09 देसी कट्टे 12 बोर के कीमती 1 लाख 80 हजार रुपए, दो मोटरसाइकिल कीमती 1 लाख रुपए,तीन मोबाइल कीमती 55 हजार रुपये,दो अर्ध निर्मित देसी कट्टे व औजार बनाने का सामान कीमती 30 हजार रुपये, चार जिन्दा राउण्ड कीमती 2 हजार रुपये,कुल मनुका कीमती पांच लाख सैंतालीस हज़ार पांच सौ रुपए (5,47500/-) रूपये आरोपीयो के पूर्व अपराधिक रिकार्ड –1. फिरदोस उर्फ फिरोज पिता सलीम मंसूरी उम्र 22 साल निवासी देवझिरी रोड जमात खाने के सामने सेंधवाबड़वानी अपराध क्रमांक 383 / 21 धारा 147 149 353332 188 आईपीसी एवम धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान अधिनियम 1984अपराध क्रमांक 169/22 धारा 307, 332, 353, 186, 147, 149 आईपीसी अपराध क्रमांक 180/22 धारा 436 147 आईपीसी। 2. आरोपी रिजवान पिता एहसान खान उम्र 35 साल निवासी न्यू बस स्टैंड सेंधवा बड़वानी अपराध क्रमांक 29 / 19 धारा 294 323 506 324,34 आईपीसी उपरोक्त अपराधिक रिकॉर्ड गिरफतार शुदा आरोपियों का थाना सेंधवा शहर पर होकर जिले के अन्य थानों से संकलित किया जा रहा है। संक्षिप्त विवरणनवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने अवैध आग्नेय अस्त्र हथियार निर्माण एवं बिक्री को जड़ से नष्ट करने के लिए बड़वानी जिले के कुछ इलाकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को अवैध हथियार, आर्म्स निर्माण एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था साथ ही रात्रि में कॉम्बिंग गश्त कर विशेष चेकिंग के निर्देश दिए थे। सेंधवा शहर टीआई राजेश यादव ने पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति एवम एसडीओपी सेंधवा कमल चौहान के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की। टीम ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुवे एक महत्वपूर्ण सूचना एकत्रित की कि सेंधवा शहर के आपराधिक किस्म के लोग पलसूद के सिकलीगर से भारी मात्रा में हथियार लेकर रात्रि में करीब 12 बजे सेंधवा तरफ आने वाले हैं यदि उनकी रास्ते में नाकाबंदी की जाए तो उनको पकड़ा जा सकता है। सूचना पर एसपी पुनीत गहलोत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति के मार्गदर्शन में एसडीओपी कमल सिंह चौहान ने नाइट कॉम्बिंग गश्त कर रहे टी आई सेंधवा शहर राजेश यादव के नेतृत्व में 2 टीम गठित की जिन्हें जोगवाड़ा रोड पर अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया । जैसे ही संदिग्ध लोग मोटरसाइकिल से आते हुए दिखे. दोनों ही टीम के द्वारा मोटरसाइकिल रोक कर उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम रिजवान खान निवासी सेंधवा एवं फिरदोस मंसूरी निवासी सेंधवा बताया। पुलिस टीम के द्वारा उनके शरीर की एवं उनके पास रखे झोले की तलाशी ली गई जो आरोपियों की तलाशी लेने पर उनकी उनके पास से कुल 6 पिस्टल एवं 7 देसी कट्टे, चार जिन्दा राउण्ड, एक मोटर साइकिल दो मोबाइल बरामद कर उन्हें 25 arms एक्ट के तहत गिरफतार किया किससे हथियार लिएगिरफतार शुदा आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने यह हथियार सावनसिंह सिकलीगर उंडी खोदरी पलसूद एवं दिनेश सिंहसिकलीगर निवासी उण्डी खोदी पलसुद से लाना बताया और आरोपीयो ने बताया कि हम हथियार कम कीमत में खरीदकर ग्राहक ढूंढ कर उसको अधिक कीमत में पिस्तौल 30 हजार रुपए में और देशी कट्टा 20 हजार में बेच कर लाभ कमाते थे एवं कुछ हथियार वे स्वयं भी कोई वारदात करने के लिए अपने पास रखते थे । इसमें आरोपी फिरोज पिछले वर्ष रामनवमी के समय सेंधवा में हुए सांप्रदायिक घटनाओं में शामिल रहा है और इसके खिलाफ हत्या का प्रयास एवं आगजनी के मामले थाना सेंधवा शहर में पंजीबद्ध हुए थे वही रिजवान के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। रिज़वान और फिरदौस ने पुछताछ में यह भी बताया कि वे खरगोन में एक बड़ी लूट की वारदात करने की प्लानिंग भी कर रहे थे। आरोपियो से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने उण्डी खोदरी पलसुद में दबिश देकर आरोपी दिनेशसिंह को गिरफ्तार कर दिनेश सिंह से दो अर्ध निर्मित देसी कट्टे, एक मोटरसाइकिल सहित हथियार बनाने के औजार एवम उपकरण भी जप्त किए गए हैं तथा आरोपी सावनसिंह फरार है जिसकी तलाश जारी हैं।आरोपी रिजवान पेशे से ड्राइवर एवं फिरोज कारपेंटर है विशेष भुमिका…निरीक्षक राजेश यादव, उप निरी. राजेन्द्र सोलंकी, उनी रितेश खत्री साइबर सेल, सउनि संजीव पाटील, ऊ नि रोहित पाटीदार, सउनि संजय पाटीदार, प्र आर योगेश पाटिल साइबर, प्र. आर 699 उमाशंकर, आर 555 श्यामगुण, आर. 255 लालसिंह, आर 591 निरज, आर 590 आकाश, आर 585 प्रकाश ठाकुर, रेवाराम, रविंद्र आर. 639 विनोद पाटीदार आर 86, आर सूरजपाल आर विशाल, अरुण, मडिया डावर तीनों साइबर सेल की विशेष भुमिका रही। एसपी पुनीत गहलोत ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मैं ‘द केरल स्टोरी’ क्यों नहीं देखना चाहता? जवा जनपद पंचायत के सहायक यंत्री का ग्राम पंचायतों में चल रहा कमीशन का खेल।
You must be logged in to post a comment.