रीवा। जवा। कुशमेन्द्र सिंह। तराई क्षेत्र जवा में आबकारी विभाग के निष्क्रियता के चलते अवैध मदिरा माफियाओ का फलफूल रहा कारोबार । शराब विक्रेताओं के घरों एवं दुकानों में लगती है भीड़। जवा बाजार से लेकर गांव गांव में बनाई एवं बेची जाती मदिरा। क्षेत्रीय जनमानस है परेशान। आबकारी विभाग रीवा के निष्क्रियता के चलते इस समय पूरे तराई क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं मदिरा बनाने वालो का बोलबाला है जवा थाना क्षेत्र सहित पूरे तराई क्षेत्र में गांव गांव एवं दुकानों में 24 घंटे मदिरा की बिक्री एवं गांवो में मदिरा बनाई जाती है जिस बजह से ग्रामीण परेशान है कई बार कुठिला के ग्रामीणों ने संबंधित थानों में शिकायत भी की थी लेकिन आज तक थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही नही की गई । वही आबकारी विभाग भी खबर प्रकाशित होने के बाद कभी का भार दिखाने के लिए कार्यवाही कर चलते बनते है ठोस कार्यवाही नही होने के बजह से उनके हौशले बुलंद है जहा पर देखा गया कि संबंधित थानों के सह पर खुलेआम नशा की बिक्री करते लोग नजर आते है उसी बजह से आज युवा नशे के गर्त में जा रहा है।आबकारी विभाग रीवा एवं संबंधित थानों से कार्यवाही न होना कही न कही मिलीभगत साबित हो रही है जिसके लिए रीवा पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया गया है वही क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक रीवा से अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही करने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा की बेटी साक्षी सिंह के निधन पर परिजनों से मिलने कुठिला पहुची कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय। मैं ‘द केरल स्टोरी’ क्यों नहीं देखना चाहता?