कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह श्री पाण्डेय के आने से मजबूत होगी कांग्रेस, सदस्यता के साथ ही पार्टी मजबूती की मिली जिम्मेदारी, जवा/ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर कुछ अपनी कही कुछ कार्यकर्ताओं की सुनी, अंतिम में कहा कि सब एकता के साथ सिर्फ जीत के लिए मैदान में उतरे,इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी शिवबालक पाण्डेय एवं शिवबदन चतुर्वेदी सेवा निवृत्त प्रभारी प्राचार्य जवा ने अपने पूरे दलबल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की पूर्व मुख्यमंत्री ने सदस्यता दिलाते ही पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी भी सौपी,शिवबालक पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के सान्निध्य में रहकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया करते थे,अब कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे, श्री पाण्डेय ने बताया कि पहले भी मैं कांग्रेस के लिए कार्य करता रहा हूं आगे भी अपनी पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास रहेगा, उन्होंने कहा कि जल्द ही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों सेक्टर मंगलम एवं बूथ समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जवा में आयोजित कर पार्टी की मजबूती पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए जाएंगे, श्री पाण्डेय की सदस्यता पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धानेन्द्र द्विवेदी,डभौरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह पिन्टू सिरमौर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सिध्दानाथ पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वृजेन्द्र पाण्डेय अरुण शेखर मिश्रा सत्यनारायण दुबे राम प्रभाव विश्वकर्मा भूपेंद्र सिंह शिवप्रसाद सिहं कमलेश्वर सिंह सभी मंडल एवं सेक्टर के अध्यक्ष रामबदन हरिजन सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष धानेन्द्र द्विवेदी किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुणेन्द्र द्विवेदी, रामनरेश तिवारी प्रभारी प्राचार्य शिवबदन चतुर्वेदी, बृजेन्द्र द्विवेदी,हरगोपाल सिंह, श्रीमती वीनम सिंह, प्रभाकर पटेल अल्पसंख्यक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जियामुद्दीन खां, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ने खुशी जाहिर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं जिला कांग्रेस प्रभारी प्रभातभानु शर्मा के प्रति आभार ज्ञापित किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गेंहू खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति गढ़वा में नही है किसानों के लिए शासन द्वारा दी गयी कोई सुविधा। हर घर गोमय घर का महाअभियान जारी।