। विनय शुक्ला ।

नगरपलिका बुढ़ार के जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने ।

शहडोल। जिले के बुढार नगर पंचायत क्षेत्र में तहसील कार्यालय के समीप बीते 1 माह से प्रदर्शनी लगाई जा रही थी, जो अब यहाँ से रवाना हो चुकी है। लेकिन इस प्रदर्शनी के संचालनकर्ता की लापरवाही अब न केवल स्थानीय लोगों के परेशानी का सबब बन चुकी है बल्कि उनकी यह लापरवाही मूक बधिर जानवरों के लिए भी  जानलेवा साबित हो सकती है।

बता दें कि, क्षेत्र में कई दिनों तक उक्त स्थान पर प्रदर्शनी का आयोजन चलता रहा है और विगत दिन प्रदर्शनी उक्त स्थान से उठकर अन्यत्र रवाना हो चुकी है। प्रदर्शनी के कर्ता-धर्ता की बात करें तो, यहां से प्रदर्शनी की रवानगी तो ले ली। लेकिन अपने पीछे उक्त स्थान पर कचरे का भंडार छोड़ गए हैं। आलम यह कि, उक्त स्थान के आसपास निवासरत लोग जहां इस कचरे और गंदगी के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

लोगों का यह भी कहना है कि, प्रदर्शनी संचालक तो गंदगी फैलाकर रवाना हो गया, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी थी। वहीं दूसरी ओर नगर सफाई की जबाबदारी जिस नगरपालिका विभाग की बनती है, वह भी इस मामले में सजग नहीं है। वार्ड वासियों ने जिम्मेदारों पर आरोप लगाते हुए बताया कि, यह कोई पहले बार की बात नहीं है। ऐसा ही हाल कई सालों से देखने मिलता आ रहा है। मामले में सवाल यह उठता है कि, आखिरकार ऐसे लोगों को प्रदर्शनी या मेला लगाने से पहले दी जाने वाली अनुमति/स्वीकृति किन शर्तों पर दे दी जाती है?

क्या इस आधार पर कि, वो स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी छोड़ जायें या फिर मूकबधिर जानवरों के मौत का बंदोबस्त कर जाएं। ऐसे और भी कई सवाल हैं, जो निश्चित रूप से प्रशासनिक आला अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को कठघरे में ला खड़ा करती है। वार्ड वासियों ने जिम्मेदारों से आग्रह किया है कि, ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

इनका कहना है… मैं दिखवाता हूं। प्रदर्शनी संचालक ने यदि ऐसी लापरवाही की है, तो दोबारा अनुमति नहीं दी जाएगी। दीपक पटेल
तहसीलदार, बुढ़ार।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading