कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत सत्कार कर दी बधाई, शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षो की नव नियुक्ति की घोषणा की गई। जिसके अनुसार सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता गोविंदसिंह राजपूत सांडा को रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्री राजपूत की नियुक्ति का समाचार मिलते ही रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर एवं ऊर्जा का नया संचार हुआ। ज्ञात रहे कि श्री राजपूत पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी का कार्य कर रहे हैं।आज एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदसिंह सांडा का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर स्थानीय डाक बंगला परिसर रतनगढ़ पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित होकर गोविंद सिंह राजपूत सांडा को पुष्पमाला व साफा पहना कर मिठाई खिलाई व बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम यजदानी खान, डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा, ओम प्रकाश बाल्दी, राजेश लढा, बनवारीलाल सोनी, नानालाल चारण, अर्जुन बैरागी, युसूफ बोहरा आदि के द्वारा अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर एकजुट होकर जावद विधान सभा सहित मध्यप्रदेश में जित का परचम लहराने का संकल्प लिया। साथ ही नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए क्षेत्र में कांग्रेस को गुटबाजी से ऊपर उठकर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सकुशल हज यात्रा सम्पन्न कर लौटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम यजदानी खान का भी स्वागत सत्कार किया गया।इस दौरान पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई बोहरा, आजाद शाह, मुजिबुर्रहमान, रमेश मकवाना, हेमराज गुर्जर, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर, सुभाष व्यास, डॉक्टर कमल व्यास, नासिर हुसैन अब्बासी, लाभचंद धाकड़ चावंडिया, दशरथ शर्मा कस्मारिया, प्रीतम सोलंकी, रामस्वरूप सोलंकी, रमेश सोलंकी, पप्पू ठेकेदार, मेघराज सोनी, प्रदीप तिवारी, कादिर खान, गोलू छपरीबंद, लक्ष्मण मीणा, किशन वर्मा, जोहर बोहरा, सबूर लाला, लाला मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर लढा एवं आभार आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर द्वारा किया गया ! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री त्याग, तपस्या, सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति-राज्यपाल मंगू भाई पटेल. पुरवार एचीवर्स फाउंडेशन द्वारा 16वें नेशनल अवार्ड समारोह का हुआ भव्य आयोजन