इंदौर। प्रदीप चौधरी। नवाचार के तहत थाने पर उपस्थित होकर सुनी पीड़ितों की शिकायतें। जनता के द्वारा नवाचार का स्वागत कर जन-सुनवाई पर जाहिर की संतुष्टि। पीड़ितों की शिकायतें सुनकर मौके पर ही किया गया त्वरित निराकरण। पुलिस के द्वारा नवाचार के तहत थाना स्तर पर जन-सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संबंधित जोन के पुलिस उपायुक्त महोदय के द्वारा थाने पर उपस्थित होकर जनता की शिकायतें सुनी रहे । इसी तारतम्य में आज दिनांक 06/05/2023 को पुलिस उपायुक्त जोन-03 धर्मेन्द्र भदौरिया के द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श धैर्यशील येवले के साथ थाना बाणगंगा पर उपस्थित होकर जन-सुनवाई के दौरान् पीड़ितों की शिकातयें सुनी । जन-सुनवाई के दौरान् पुलिस उपायुक्त के द्वारा पीड़ित महिलाओँ, पीड़ित नाबालिग बालक-बालिकाओं एवं अन्य पीड़तों की शिकायतें सुनी गई एवं तत्काल मौके पर ही शिकायतों का निराकरण किया ।जिस पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये । मौके पर उपस्थित जनता के द्वारा नवाचार के तहत आयोजित जन-सुनवाई का स्वागत किया गया एवं जन-सुनवाई के दौरान् वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा शिकायतें सुनी जाकर त्वरित निराकरण किये जाने पर संतुष्टि जाहिर की । जन-सुनवाई के अलावा पुलिस उपायुक्त के द्वारा थाना बाणगंगा पर पदस्थ स्टाफ से भी चर्चा कर स्टाफ की समस्याएं भी सुनकर निराकरण किया गया एवं पुलिस स्टाफ को थाने पर शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों की समस्याएं तत्काल सुनकर विधिपूर्ण निराकरण किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दीपक जोशी का गंभीर आरोप… बीजेपी पर. नकली नोट छापने का कारोबार करने वाले आरोपी को हुआ आजीवन कारावास।