कैंसर के मरीजो को मिलेगी रीवा में सभी सुविधाएं।

कुशमेन्द्र सिंह/ खबर रीवा से है जहा पर नेशनल अस्पताल रीवा में आज सिनर्जी कैंसर केयर का शुभारंभ पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा किया गया। अस्पताल संचालक अखिलेश पटेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब कैंसर के मरीजों को महानगरों के लिए भटकने की जरूरत नही है। कैंसर के इलाज के लिए नेशनल अस्पताल की नव निर्मित कैंसर यूनिट "सिनर्जी कैंसर केयर का जवाहर लाल कैंसर अस्पताल भोपाल से अनुबंध किया गया है जिससे कैंसर के मरीजो को अब ये सुबिधाये रीवा में ही मिलेगी।

वही नेशनल अस्पताल रीवा में जवाहरलाल कैंसर अस्पताल भोपाल के डा. गौतम शिरीन, डा. शौनक वाल्मे एवं कैंसर सर्जन डॉ. योगेश्वर प्रसाद शुक्ला एवं नेशनल अस्पताल संचालक डॉ अखिलेश पटेल उपस्थित रहे।
नेशनल अस्पताल के संचालक डा. अखिलेश पटेल ने बताया कि विगत 1 वर्षों से वह रीवा में कैंसर के मरीजों का ऑपरेशन, कीमोथैरेपी एवं अन्य व्यवस्थायें उपलब्ध करा रहे थे। पर कहीं न कहीं कुछ कमियाँ कीमोथैरेपी एवं सिकाई जिसे रेडिएशन बोलते हैं उस पर हो रहे थे साथ ही साथ मरीजों के आर्थिक आभाव का भी एक समस्या बनी हुई थी जिस पर जवाहर लाल कैंसर अस्पताल भोपाल से अनुबंध हो जाने से यह सारी समस्याओं का निदान अब नेशनल अस्पताल रीवा में संभव हो सकेगा।
सबसे बड़ी बात है कि अयुष्मान योजना के माध्यम से निःशुल्क रेडिएशन का इलाज किया जायेगा।
जिसका शुभारम्भ आज दिनांक 05 मई 2023 को सुबह 11 बजे पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा नवनिर्मित कैंसर यूनिट “सिनर्जी कैंसर केयर” का किया गया
साथ ही साथ शुभारम्भ के अवसर पर मरीजों का निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक में डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
डॉ गौतम सरीन ने बताया कि विन्ध्य क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक पल एवं गौरव की बात है कि जहाँ पर पहली बार यह सारी सुविधाएं एक ही छत कि नीचे उपलब्ध रहेंगी। अब आपको कैंसर के मरीजों को महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी अभी रीवा में रेडिएशन की मशीन उपलब्ध नहीं है तो उसके लिए नेशनल अस्पताल से मरीज का रजिस्ट्रेशन करके जवाहरलाल अस्पताल भोपाल भेजा जाता था

उन्होंने बताया कि रेडिएशन में आधुनिक मशीनों की जरूरत पड़ती है जो कि भोपाल के प्रतिष्ठित जवाहरलाल कैंसर अस्पताल में उपलब्ध है। जिसका साइड इफेक्ट न के बराबर होते हैं। डॉ शौनक वाल्मे ने बताया कि मरीजो को पर्याप्त एवं उचित मात्रा में कीमोथैरेपी की डोज लगाना अनिवार्य होती है। जिससे मरीज की बीमारी काफी तेजी से कम होती है। पहली बार रीवा में मेडिकल ऑकोलॉजिस्ट की सुविधा होने जा रही है। जिससे आम मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा मिल सकेगी।
डॉ योगेश्वर शुक्ला जो कि विगत एक साल से नेशनल अस्पताल रीवा में कैंसर के ऑपरेशन करते आ रहें हैं उन्होंने बताया कि अभी तक हमने सत्तर से ज्यादा कैंसर के ऑपरेशन नेशनल अस्पताल रीवा में किये हैं और वह इस तरीके से रीवा की जनता के लिए कैंसर से संबंधित ऑपरेशन से संबंधित ऑपरेशन करते रहेंगें। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया कि जवाहर लाल नेहरु कैंसर अस्पताल कि टीम अब रीवा में उपलब्ध रहेंगी। जिससे कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए नया आयाम स्थापित होगा।
अंत में नेशनल अस्पताल के संचालक डा.अखिलेश पटेल में समस्त टीम को शुभकामना एवं बधाई दी एवं रीवा की जनता के लिए आभार व्यक्त किया कि उनके ही आर्शीवाद से यह सब सम्भव हो पाया है और उनका प्रयास है कि आगे आने वाले समय में इस नई यूनिट जिसका नाम “सिनर्जी कैंसर केयर” है इस पर वह आधुनिक सुविधायें उपलब्ध करा सकें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading