● पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन ने रैली को हरी झंडी दिखाई ● पलासिया से रीगल पुनः पलासिया तक पैदल रैली में माइक से अनाउंस, पंपलेट वितरण तख्तियों के माध्यम से दिए जागरूकता का संदेश ● एनसीसी कैडेट्स, यातायात प्रबंधन मित्र, यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम और जिम्मेदार नागरिक सम्मिलित हुए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व आमजनमानस में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जाते रहे है । स्कूल/कॉलेज, संस्थान में जाकर छात्र-छात्राओं, नागरिको को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी जाती रही है, साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से विभिन्न चौराहों, मार्गो पर पैदल भ्रमण कर आम जनमानस से यातायात के नियमों के पालन की अपील भी की जा रही है।यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत *"यातायात जागरूकता पैदल रैली"* निकाली। यातायात जागरूकता रैली में सैकड़ो की संख्या में एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मी, यातायात प्रबंधन मित्र सम्मिलित हुए। इस जागरूकता रैली को हरी झंडी पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल ने दिखाई और सभी का उत्साहवर्धन किया। रैली का नेतृत्व डीसीपी, यातायात प्रबंधन के साथ सहायक पुलिस आयुक्त सुनील शर्मा, थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार ने किया। पैदल रैली के दौरान तख्तियों के माध्यम से यातायात जागरूकता संदेश वाहन चलाते मोबाइल फोन का उपयोग ना करें, वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाये, अधिकतम गति सीमा का का पालन करें, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन ना चलाएं, दोपहिया चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट पहने, शराब पीकर वाहन ना चलाएं, तेज/कर्कश ध्वनि मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग ना करें, स्टॉप लाइन का पालन करें आदि संदेशों के माध्यम से नियमो के पालन की अपील की गई। रैली पलासिया चौराहा से प्रारंभ होकर हाइकोर्ट से नाथ मंदिर रोड, गीताभवन रोड से पुनः पलासिया चौराहा पर पहुँची, जहाँ सभी ने शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने के लिए यातायात प्रबंधन में सहयोग करने की वाहन चालकों से अपील की। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने रैली में सम्मिलित सभी को शहर के यातायात को सुगम सुरक्षित एवं सुखद बनाने का संकल्प दिलवाया उन्होंने एनसीसी कैडेट्स का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप स्वयं व अपने पेरेंट्स को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करें।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन अनिल कुमार पाटीदार ने जागरूकता रैली को सफल बनाने के लिए एनसीसी ऑफिसर्स, कैडेट्स, प्रबंधन मित्रो का आभार व्यक्त किया। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रेकिंग – संदीप तेल उर्फ अग्रवाल हत्याकांड का शार्प शूटर इंदौर विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने सीखे योग के मूलमंत्र
You must be logged in to post a comment.