इंदौर। प्रदीप चौधर। बीजेपी विधायक द्वारा समझोते के बाद भी अनिल डोसी की शिकायत पर पुलिस ने हेमंत यादव के खिलाफ रंगदारी का प्रकरण दर्ज किया। धर्मेंद्र भदौरिया, डीसीपी इंदौर. बिल्डर द्वारा शिकायत में… थाना पलासिया 190/23 386.506.34भादवि, पुलिस अनिल पिता शान्तिप्रिय डोसी उम्र 59 साल निवासी 202 मालवा टावर 10 ओल्ड पलासिया इन्दौर हैमन्त यादव व अन्य साथी 202 मालवा टाव ओल्ड पलासिया इन्दौर 27-04-23 13:55 के 0:0 बीच 28-04-2023 23:50 मेरे पास हेमन्त यादव का फोन नं. 9826061999 वाट्सअप काल का समय (1:46) पर फोन किया की आपसे मिलन चाहता हूं मैने उन्हे आफीस पर आने को कहा तत्पशचात 10 मीनट बाद वे लोग आफिस पर आये और उन्होने कहा की आपकी जो दतोदा वाली जमीन है उसका सौदा का पैपर लेकर आया हूं आप साईन कर दो मैने कहा की मेरा आपसे किसी भी प्रकार का कोई लेने देन नही है, तो मे साईन नही करुंगा इस पर दो व्यक्ति मेरे पीछे एवं एक व्यक्ति मेरे साईड में खडा हो गया रिवाल्वर लगा दी और बोले की साईन नही करोगो तो गोली मार देंगे एव भद्दी-भद्दी माँ बहन की गालिया देने लगे मैने घबराकर पैपर साईन करे एवं उससे फोटो कापी करने का आग्रह कर क्योकी फोटो काफी मशीन आफीस पर थी। इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में नामी गुंडे द्वारा बिल्डर को रिवाल्वर अड़ाकर जमीनी सौदों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया गया, जिसके बाद बिल्डर ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। पुलिस की मानें तो इंदौर के समीप एक गांव की जमीन का सौदा चल रहा था , जहां गुंडे द्वारा धमकी देकर बिल्डर से जमीनी सौदे में कम दाम देकर हस्ताक्षर करवाने के लिए दबाव बनाया गया। जहां शिकायत के बाद पुलिस ने गुंडे खिलाफ पलासिया थाने में शिकायत दर्ज किया। इंदौर डीसीपी धर्मेंद्र भदोरिया ने बताया कि दो दिन पूर्व पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर अनिल दोषी को परदेशीपुरा के गुंडे हेमंत यादव द्वारा रिवाल्वर अड़ा कर जमीनी सौदा की बिक्री करने के लिए हस्ताक्षर कराने के लिए धमकी दी गई थी। इंदौर के समीप दातोद की 15 करोड़ कीमत की जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा, जिसे गुंडे द्वारा डेढ़ से 2 करोड़ में खरीदने की बात भी सामने आई। दातोदा की इस जमीन को लेकर अनिल डोसी के साथ कुछ पाटनर भी है, जिसका हेमंत यादव द्वारा खरीदने की बात चल रही थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो हेमंत यादव एक स्टांप लेकर डोषी के ऑफिस पहुंच गया और अनिल डोसी के सर पर रिवाल्वर अड़ा कर वह जमीन का सौदा करने की बात कही , वही बात नहीं बनी तो शुक्रवार देर रात अनिल डोसी ने गुंडे हेमंत यादव खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस विभाग की ट्रांसफर लिस्ट जारी. जरा सी बारिश में बिजली विभाग का तमाशा शुरू…