शहडोल। विनय शुक्ला। चुनवा। शहडोल। एसईसीएल सोहागपुर एरिया में गत दिवस कोल माईनस ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चुनाव गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ।जिसमें अमित सिंह गुट के लोगों पर कर्मचारियों ने खासा विश्वास दिखाया है। बता दें कि, 8 में से 7 पदों पर अमित पैनल काबिज हुई है। वहीं विरोधी अजय पंडित गुट को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। उक्त चुनाव में कुल 208 अधिकारियों को अपना मतदान करना था। जिसमें 197 अधिकारियों ने मत का प्रयोग किया। चुनाव के बीच काफी हंगामा भी हुआ। सेक्रेटरी पद के लिए अमित सिंह ने स्वयं ताल ठोकी थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शिवानंद मिश्रा को भारी मतों से पराजित किया है। अमित को 151 मत प्राप्त हुआ जबकि, शिवानंद को मात्र 42 मत ही मिले। वहीं दो उपाध्यक्ष पद के लिए आर आर चौरसिया 116 मत और रोहित कुमार मीना ने 104 मत पाकर जीत हासिल की है। जॉइंट सेक्रेटरी के पद के लिए अरविंद चौधरी 119 मत और पीके जैन 114 मत पाकर जीते। जबकि, इनके विरोधियों मनमोहन गुप्ता को 94 और प्रदीप सिंह को 44 वोट मिले। ट्रेजरर और ज्वाइंट ट्रेजरर के लिए नीरज शर्मा और डॉ. बी ब्रह्मचारी पहले से ही निर्विरोध रहे। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में तीन मतों को चुनाव अधिकारी के अवैध करार देने के बाद काफी कड़ी टक्कर रही। काफी जोड़-तोड़ और खींचतान के बीच अजय पंडित गुट के अमित तंवर ने 98 मत ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आर एस तोमर को 6 मतों से पराजित किया। अमित सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि, वह और उनकी टीम बड़ों के मार्गदर्शन और सभी साथी अधिकारियों के सहयोग से, संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए, मज़बूत बनाएंगे। सभी अधिकारियों के हित और न्याय की रक्षा करेंगे। अब हमारा कोई भी साथी अधिकारी खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा। हर सुख दुख में संगठन साथ खड़ा मिलेगा। सोहागपुर एरिया के मुख्य महाप्रबंधक पी श्री कृष्णा, महा प्रबंधक संचालन पी आर त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, एरिया के समस्त उपक्षेत्रीय प्रबंधक, खान प्रबंधक व अधिकारीगण ने पूरी टीम को बधाई देते हुए निर्वाचित उम्मीदवारों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस टीम पर प्राणघातक हमला: वारंटी के परिजन और पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी और लाठी से किया वार धनपुरी कांग्रेस में नियुक्ति: मोहम्मद साबिर बने मंडल अध्यक्ष, मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत।