शहडोलविनय शुक्ला। क्राइम।

एसआई सहित अन्य कर्मी घायल, मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र का

शहडोलजंगली जानवर के शिकार मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर का हाथ फैक्चर हो गया है। उक्त मामला जिले के ब्यौहारी थाने का है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम साखी निवासी वारंटी गया प्रसाद लोनी को पकड़ने गई टीम के साथ यह हादसा हुआ। बताया गया है कि, पुलिस टीम जैसे ही आरोपी को पकड़कर अपने वाहन में बैठाने लगी। इसी बीच आरोपी के परिजनों सहित पड़ोसियों ने एकजुट होकर गया प्रसाद को छुड़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया।

इस हमले में सब इंस्पेक्टर एम एल सोनवानी, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह व पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आरोपियों ने कुल्हाड़ी एवं लाठी से मारपीट की है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी समीर वारसी को संबंधित घटना की जानकारी दी। जिसके बाद प्रभारी सहित अन्य बल घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

बहरहाल, उक्त वारंटी को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई है। साथ ही मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी छोटी बाई, वर्षा लोनी, अमृत लोनी, पंकज लोनी, सोनू लोनी सहित कुल 7 लोगों पर हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading