● डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने “WEAR HELMET-SAVE LIFE” पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया पुरूस्कृत। ● डीसीपी अग्रवाल ने डीपीएस स्कूल राऊ में कहानी के माध्यम से जीवन मूल्यों पर बच्चों को जानकारी दी व सम्मानित किया। ● बस चालकों को स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु, जरूरी नियमो के बारे में दिशा निर्देश भी दिए। इंदौर,सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा यातायात जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डीसीपी, यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल ने डीपीएस स्कूल, राऊ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बच्चो की हौसलाअफजाई कर पुरूस्कृत किया। बस चालक, अटेंडर को यातायात नियमो के बारे में प्रश्नोत्तर कर जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में बच्चों द्वारा संगीत आदि के माध्यम से अद्भुत प्रस्तुति दी गई, पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय ” वियर हेलमेट- सेव लाइफ” पर नन्हे बच्चों द्वारा हेलमेट के महत्व को दर्शाते हुए बहुत ही आकर्षक पेंटिंग बनाई गई थी जिसमे चयनित बच्चो को पुरूस्कृत किया गया। डीसीपी,अग्रवाल ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य हेतु कहानियों, उदाहरणों के माध्यम से जीवन मूल्यों की जानकारी देते हुए प्रश्न किये। बच्चो ने भी बड़ी ही उत्सुकता से प्रश्नों के जवाब दिए जिनकी सराहना डीसीपी अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने बच्चो से कहा कि जब भी आपके पेरेंट्स दोपहिया पर घर से निकले तो आप उन्हें हेलमेट पहनने को कहे। यदि चार पहिया पर सफर कर रहे है तो सीट बेल्ट धारण करने को कहे। जब भी वो नियमो का उल्लंघन करें तो उन्हें टोके। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने डीपीएस स्कूल बस के चालको व अटेंडरों को भी माननीय यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने की समझाइश देते हुए प्रश्न उत्तर की बस चालकों को स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु सदैव सतर्क रहते हुए वाहन चलाने, बस चालको को पर्याप्त नींद लेने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने सहित सुरक्षा उपकरणों का भलीभांति उपयोग करने की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल आशा नायर, हेडमिस्ट्रेस वैशाली खरनाल, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफीसर अंकित वोरा, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप सिंह परिहार व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन करें, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतनगढ़ घाट सेक्शन रोड किनारे नाला निर्माण मे ठेकेदार की मनमानी से रहवासियो मे भारी असंतोष व्याप्त कौन हैं ये ईश्वरप्पा, जिनका ऑनलाइन तीर्थाटन करने पहुंचे खुद मोदी!!
You must be logged in to post a comment.