रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। अभी तक अधूरी पड़ी गौशाला पुनः हुई धराशायी। शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारी नही दे रहे ध्यान। लूक। लगातार शिकायतों के बावजूद भी जवा जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है जिसका नतीजा यह है कि लूक में बन रही गौशाला एक बार पुनः धराशायी हो गयी है। यदि इसी तरह से निर्माण कार्य होता रहा तो आने वाले समय मे बड़ा हादसा हो सकता है।सवाल यही कि आखिर कब तक मे जनपद के भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी?बताया जाता है कि पूर्व सरपंच रामानुज द्विवेदी मुन्ना के द्वारा प्रस्तावित जगह खसरा नंबर 1120 की जगह खसरा नंबर 1126 पर गुणवत्ताविहीन बनाई जा रही थी जिसका नतीजा है निर्माणाधीन गौशाला थोड़ी से बारिश में ढह गई थी और एक बार पुनः कल दीवाल धराशायी हो गयी। तो इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस गुणवत्ता के साथ गौशाला बनाई गई होगी।जिसकी शिकायत भी समाजसेवी उमाकांत द्विवेदी के द्वारा कई बार जनपद पंचायत जवा से लेकर जिला सीईओ रीवा एवं भोपाल तक की गई लेकिन आज तक कोई न ही कार्यवाही की गई न ही कोई जांच हुई।आपको बता दे कि पूर्व में भी कई बार दीवाल ढह जाने की खबर प्रकाशित हुई थी फिर भी प्रशासन की नींद नही खुली।।आपको बताते चले कि उक्त गौशाला 37.85 लाख रुपये की लागत से बन रही है जिसमें अभी तक मे लगभग 12 से 15 लाख के बीच राशि निकाली गई हैवही समाजसेवी उमाकांत द्विवेदी ने बताया कि उक्त गौशाला 3 वर्ष से बन रही है लेकिन अभी तक गौशाला का निर्माण कार्य अधूरा है जिसकी कई बार शिकायत भी की गई थी लेकिन न ही पूर्व जवा जनपद सीईओ के द्वारा कार्यवाही की गई न ही वर्तमान जवा सीईओ के द्वारा कार्यवाही व जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इस अँधेरे को चीरना ही होगा!! बापू गांधीनगर में रात को दो पक्षों के बीच में हुआ झगड़ा, एक की मृत्यु/घायल का इलाज़