शहडोल। विनय शुक्ला । क्राइम। घायल चंदू चौधरी शहडोल। जिले के बुढ़ार थाने से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां रविवार की दोपहर चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ न सिर्फ मारपीट की। उन्होंने न केवल बंदूक के बट से उक्त व्यक्ति के सिर पर वार किया। बल्कि उस बंदूक से ही सरेआम गोली भी चलाई। आरोप है कि, मामला थाने पहुंचा तो पुलिस घटना में शामिल आरोपियों को बचाने के प्रयास में लगी रही। कई घंटों बाद जाकर मामला दर्ज हुआ। यह पूरा मामला बुढ़ार के वार्ड क्रमांक 14, रेल्वे स्टेशन रोड़ का है। पीडित चंद्र कुमार चौधरी उर्फ चंदू ने थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि, रविवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे वह एक दुकान से पानी का बाटल खरीद रहा था। उसी समय ग्रे कलर की बुलेरो गाड़ी आकर रुकी और उसमें से बुढ़ार निवासी पवन शर्मा, छोटू शर्मा, सचिन सिंह व अभी दुबे उतरे और जातिगत गाली देते हुये विवाद करने लगे। इसी दौरान इन चारों में से छोटू ने कमर के पास से एक लोहे का कट्टा निकालकर सामने अड़ाकर चलाने लगा। तभी मैंने उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया और आसमान में फायर हुआ। इसी बीच सचिन ने भी अपने पास से एक कट्टा निकाला और उसके बट से सिर में वार कर दिया। अभी हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा। घटना स्थल पर मौजूद रोहित चौधरी व अविनाश पाठक बीच बचाव करने लगे। तब पवन ने अपने पास रखे कट्टे को दोनों पर तान दी और उन्हें भी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह मैं खुद को बचाकर जब भागने लगा, तो पवन ने पीछे से मेरी तरफ कट्टे से फायर किया, जिससे बच गया। किसी तरह दौड़कर सड़क से आते हुए अपने भतीजे अमित चौधरी की बुलेट को लौटाकर उसमें बैठकर भागा। पीडित चंद्रप्रकाश के सिर व आंख के नीचे गंभीर चोटे आई हैं। इन धाराओं के तहत मामला दर्ज … इस पूरी घटना में पुलिस ने पवन शर्मा, छोटू शर्मा, सचिन सिंह एवं अभी दुबे सहित एक अन्य के विरुद्ध धारा 307 (34) एसटीएससी एक्ट के तहत मामला कायम किया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस पूरी घटना में जहां चार आरोपियों के नाम सामने आये हैं। वहीं पीडित के अनुसार, घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपियों के साथ वाहन चालक साथी भी था। जिसे वह नहीं पहचान सका है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमलाई साइडिंग बरपा रहा प्रदूषण का कहर: जनता ने जताया विरोध, खुली कोयले के काले कारोबार की पोल जा के तो देखो अभियान…
You must be logged in to post a comment.