डेढ़ हजार लोगों ने दो दिन में प्रस्तुत किये सैकड़ों शाकाहारी व्यंजनविभिन्न कैटेगरीज़ में 5 लाख रूपये तक के पुरस्कार मिलेंगे विजेताओं को 28 अप्रैल को होगा ग्रैंड फिनालेलजीज व मनमोहक शाकाहारी रेसिपीज़ की सुगंध से महका आयोजन इंदौर। मानव सेवा और समाज हित के लिए काम करने वाले रोटरी इंदौर प्रोफेशनल्स क्लब द्वारा आयोजित ‘द सुपर शेफ इंदौर’ के 2 दिवसीय प्रिलिमनरी राउंड्स का दौर आज समाप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है प्रिलमनरी राउंड में डेढ़ हजार प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किये। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री राज्य तुलसी सिलावट, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला व भाजपा नेता गोलू शुक्ला ने किया। इसमें होम मेकर से लेकर होम बेकर तक सभी उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए। हर कैटेगरी से चुने गए फाइनलिस्ट के बीच अब 28 अप्रैल को प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले होगा। शहर में यह अपनी तरह के पहले और अनूठे आयोजन में लोगों ने शाकाहारी व्यंजनों की इतनी वेरायटी प्रस्तुत कीं कि निर्णायक भी प्रसन्न हो गए। प्रिलमनरी राउंड में प्री कुक्ड फ़ूड कैटेगरी के अंतर्गत व्यंजन बनाये गए थे। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए क्लब के प्रेसिडेंट रिंकेश शाह ने बताया मुझे प्रसन्नता है कि रोटरी क्लब विविध अभियानों के जरिये हम लोगो के लिए सार्थक और रचनात्मक काम कर रहे हैं। सुपरशेफ का आयोजन इसका ही उदाहरण है जिसके जरिये हम स्वाद का महोत्सव मना रहे हैं। यह इंदौर शहर के साथ साथ रोटरी क्लब के हर सदस्य के लिए उत्साहवर्धन का विषय है। इस आयोजन के लिए अनुमान से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 1500 प्रतिभागियों ने बहुत उल्लास के साथ विभिन्न डिशेज प्रस्तुत कीं। शहर के 50,000 से भी अधिक घरों तक हमने इस आयोजन को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और दस लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमने साथ जोड़ा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत 5 अलग अलग कैटेगरीज़ में 5 लाख रूपये तक के शानदार पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। और 28 अप्रैल को ग्रैंड फिनाले में लाइव कुकिंग को जज किया जाएगा। प्रतियोगिता में साथ होंगे जाने माने सेलिब्रिटी शेफ और कई बड़ी हस्तियां भी। आयोजन में केवल शाकाहारी रेसिपीज़ को ही शामिल किया जायेगा उल्लेखनीय है कि रोटरी इंटरनेशनल 118 वर्षों से वैश्विक स्तर पर बना एक नेटवर्क है जिससे करीब 1.4 मिलियन बिजनेस लीडर्स पूरे विश्व में जुड़े हुए हैं। इसका मह्त्वपूर्ण भाग है रोटरी इंदौर प्रोफेशनल्स, जो कि विगत कई वर्षों से समाज हित में विभिन्न अभियान आयोजित करता आया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास जैसे कई बहुत आवश्यक मुद्दों पर इसने काम किया है। द सुपर शेफ, इंदौर के जरिये संस्थान का लक्ष्य लोगों को भोजन जैसी कला से जोड़ना तो है ही, परिवारों में रिश्तों के बॉन्ड को मजबूती देना भी है। इस आयोजन में मुख्य सहयोगियों के रूप में पुष्प मसाले, वंडरशेफ, महाकोश, श्रीधी एवं यलो डायमंड भी योगदान दे रहे हैं। प्रतियोगिता की 5 कैटेगरीज में 7-14 वर्ष के बच्चों के लिए एक कैटेगरी, 15-21 के युवाओं के लिए एक कैटेगरी, 21 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए एक तथा 21 वर्ष से अधिक उम्र महिलाओं के लिए एक कैटेगरी रखी गई है। इसके साथ ही एक कैटेगरी विशेष रूप से फैमेली के लिए रखी गई है जिसमें 7 साल से अधिक उम्र वाले 3-5 लोग एक टीम के रूप में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्योर वेज, मेन कोर्स, स्पेशिलिटी कोर्स, सलाद, स्नैक्स और डेजर्ट की श्रेणी में व्यंजन बनाने होंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ना किसी ने मारा है, ना कोई मरा है…! सितलहा में मंदिर का छज्जा गिरने युवक हुआ घायल,रास्ते मे युवक की हुई मौत।
You must be logged in to post a comment.