इंदौर मध्यप्रदेश। विनी आहूजा।
स्टार चौराहा जीटीएस पर हजारडियस वेस्ट उठाने वाली एजेंसी को समय पर कचरा ना उठाने पर नोटिस जारी करने के लिए निर्देश

पलासिया हाजिरी सेंटर पर कर्मचारियों की उपस्थिति का किया अवलोकन

बैकलाइन एवं सूखे नाले की सफाई करने के लिए निर्देश

ईद पर्व को देखते हुए मुस्लिम क्षेत्रों में विशेष सफाई करने के लिए निर्देश

कनाडिया स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया अवलोकन

इंदौर , आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए लगातार शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है, आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा प्रातः 6:00 पलासिया चौराहा से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण प्रारंभ किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, श्दिव्यांक सिंह, अभय राजनगांवकर, अभिषेक गहलोत, मनोज पाठक, देवधर देवरई, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय क्षेत्रीय सीएसआई एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा प्रातः 6:00 पलासिया गिटार वाला चौराहा नफीस बेकरी के पास हाजिरी सेंटर पर कर्मचारियों की उपस्थिति का अवलोकन किया गया। क्षेत्रिय दरोगा से पूछा कि कितने कर्मचारी क्षेत्र मे कार्यरत है, कितने कर्मचारी आते हैं और कितने ऐसे कर्मचारी हैं जो लगातार अनुपस्थित रहते हैं इसके संबंध में भी जानकारी ली गई। आयुक्त द्वारा क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के साथ ही ओपन टिप्पर वाहन द्वारा किए जा रहे कार्य का अवलोकन किया गया।
इसके पश्चात आयुक्त द्वारा श्री नगर एक्सटेंशन क्षेत्र सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बेक लाइन में कचरा दिखने पर दरोगा को सफाई कराने एवं पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुष्पनगर सुखे नाले मैं कचरा दिखाई देने पर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे कचरा दिखाई दे रहा है, क्या तुम्हें कचरा दिखाई नहीं देता है, इसे तत्काल साफ करवाएं।इसके पश्चात आयुक्त द्वारा खजराना चौराहे क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान चौराहे के आसपास डिवाइडर पर लोगों द्वारा थूकने पर एवं गंदगी दिखने पर सफाई कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान खजराना क्षेत्र में फुटपाथ पर लगे लिटर विन टूटे होने पर उन्हें तत्काल बदलने के साथ ही ईद पर्व को देखते हुए उक्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के संबंध में भी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय से जानकारी ली गई।इसके पश्चात आयुक्त द्वारा स्टार चौराहा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन जीटीएस का निरीक्षण किया गया, जीटीएस के निरीक्षण के दौरान परिसर में बड़ी मात्रा में डोमेस्टिक हेजाल्ट्स घरेलू खतरनाक वेस्ट उठाने के कार्य में संलग्न रामकी एजेंसी को नोटिस जारी करने के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन को निर्देश दिए गए।साथ ही आयुक्त द्वारा कनाडिया रोड स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा द्वारा लाइट हाउस प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए वर्तमान में कितनी इकाई का निर्माण किया गया है, इनकी लागत के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा हेतु फायर सेफ्टी आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। लाइट हाउस प्रोजेक्ट का अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ प्राप्त हो इसके लिए लगाए जा रहे आवास मेला के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading