निर्मल मूंदड़ा

बिजली के शॉर्ट सर्किट से ग्वालियर कला मे किसान के खेत में लगी भीषण आग से लगभग 150 बीघा से भी अधिक खेत में रखा चारा,भूसा और सूखला हुए पूरी तरह से जलकर राख, किसान को हुआ लाखो रुपए का नुकसान।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाट ग्राम के नजदीक स्थित ग्राम पंचायत खातीखेड़ा के ग्वालियर कला गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास ठाकुर साहब के फार्म हाउस में बिजली के शार्ट सर्किट के चलते अचानक से भीषण आग लग गई।जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।बताया जा रहा है। कि शार्ट सर्किट के कारण बिजली के तार टूटने से किसान के गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई थी जिससे उसके खेत मे रखा सारा चारा,भूसा, और सूखला पूरी तरह से जलकर राख हो गया।अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूट जाने आग लग गई और कुछ ही देर में ग्वालियर कला के किसान ठाकुर राघवेंद्र सिंह के फार्म हाउस में रखें हुए लगभग 150 बीघा से भी अधिक का चारा,भूसा,सूखला व सिंचाई के रखे हुए पाइप सहित अन्य खेती उपयोग की सामग्री पूरी तरह से जलकर राख हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौका स्थल पर विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीणों की सूचना पर रतनगढ़ से फायर ब्रिगेड भी पहुंची।काफी मशक्कत के पश्चात ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।वरना वर्तमान में सभी खेतों में गेहूं की कटाई के बाद बचा चारा भूसा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही पास ही में जंगल भी आ रहा है।बड़ी घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही बताई जा रही है।पिछले कुछ दिनों मे क्षेत्र में बिजली के शार्ट सर्किट से खेत मे आग लगने की ये तीसरी चोथी घटना हो गई है।पहले कि घटनाओं में किसान के गेहूं जलकर राख हो गए थे। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग में दे दी गई थी। उसके बाद भी कर्मचारियों के द्वारा मेंटेनेंस कर खेतो के बीच मे आ रहे तारो को ऊंचा नहीं किया गया था।जिसके चलते आज फिर यह घटना घटित हो गई।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading