घंटो नाली में फसी रही बेलेरो का टायर। लोगो के मदद से गाड़ी के टायर को निकाला गया बाहर। 10 दिन पूर्व बनाई थी नाली और ऊपर का ढक्कन। कुशमेन्द्र सिंह/News National World।रीवा मुख्यालय में आज कुछ वार्डो की छोड़ कर हर वार्ड की सड़को की हालत बद से बत्तर है जहा भी देखा जाय कही की भी कालोनियों की सड़क चलने योग्य नही है कही पर सड़क समस्या तो कही पर नाली समस्या बनी हुई है और आमजनता समस्यायों से जूझ रहे है तथा पार्षदगण मनमानी तरीके से गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य करा रहे है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही है।इसी तरह के मामले में आपको दिखाने जा रहे है निराला नगर गेट के पास की जो नाली के टूट जाने से आवागमन में परेशानी हो रही थी जिसे बनाने का कार्य 10 दिन पूर्व शुरू किया गया और नाली के साथ उसके ऊपर बकायदे ढलाई की गई ताकि वाहन निकल सके। लेकिन आज उस समय एक बेलेरो वाहन का थोड़ा सा हिस्सा नवीन निर्माणाधीन नाली के चढ़ गया वह धराशायी हो गया और गाड़ी का टायर फस गया जिसे आसपास के लोगो के मदद से बड़ी मशक्कत के बाद टायर को बाहर निकाला गया।जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मेन सड़क के रास्तों का ये हाल है तो कालोनियों में बन रहे नाली और अन्य निर्माण कार्यो की गुणवत्ता क्या होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदेश जारी. भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को भेजा जाएगा 800 किलोमीटर दूर… बाघ फिर भी नहीं आया