रीवा। कुशमेन्द्र सिंहसुपुर्दगी के लिए फरियादी 3 दिन से जवा पुलिस को लगा रहा फोन।2 दिन बीतने के बाद भी जवा पुलिस अपनी जिम्मेदारी से मोड़ रही मुह। जवा/ खबर रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र की है जहा फरियादी मुन्ना गुप्ता ने बताया कि 24 मार्च 2023 को जवा थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी कि रात्रि में पिकप वाहन से दो पेटी चप्पल अज्ञात चोरो ने चुरा लिया है। जिसके बाद लगातार फरियादी जवा थाने का चक्कर लगाता रहा,लेकिन जवा पुलिस चोरो को पकड़ने में रुचि नही दिखाई। तो विवश होकर फरियादी ने तलाश करना शुरू कर दिया तो खटपटा के पास लोखरिया टोला में 14 अप्रैल को श्रीमती रूमा कोल पति बरुला कोल के यहा से 1 पेटी चप्पल बरामद किया गया। जहा पर महिला ने बताया कि अफरोज खान पिता फिरोज खान ने चोरी का सामान यहा पर रखा है बाकी समान और कही रखा गया है ।माल बरामद के बाद फरियादी 14 अप्रैल से लगातार जवा पुलिस को सूचना देता रहा कि उक्त सामान की सुपुर्दगी ले ले, लेकिन जवा पुलिस अपने निष्क्रिय रवैये को प्रदर्शित करते हुए 2 दिन बीत जाने के बाद भी अभी सुवह 11:45 बजे तक नही पहुची। इसी बजह से चोरो के हौशले बुलंद होते जा रहे है आपको बता दे कि पूरे जवा थाना क्षेत्र में अपराधियों, नशा कारोबारियो, और अवैध बालू उत्खनन एवं अवैध परिवहन माफियाओ का आतंक छाया हुआ है। लेकिन कार्यवाही नही हो रही है। जिसके लिए क्षेत्र की जनता नवागत पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की उम्मीद लगाई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल में सात पुलिसकर्मियों ने दिया इस्तीफा, इंदौर में भी….! आदिवासी रानी कमलापति जी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भारतीय जनता युवा मोर्चा जवा ने किया पुतला दहन
You must be logged in to post a comment.