रीवा। कुशमेंद्र सिंहजान जोखिम में डाल कर लकड़ी के पुल के सहारे गुजरते ग्रामीण।नाले में पुलिया निर्माण कराये जाने को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद।कलेक्टर रीवा को पूर्व में दिया जा चुका है आवेदन।सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह से लगाई गुहार। जवा/ जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रौली एवं ग्राम पंचायत पटेहरा के बीच ओदरा नाला में डैम का पानी छोड़ने से ग्रामीणों का रास्ता पूणतः बन्द हो गया है जिसके लिए ग्रामीण बीरेंद्र कुमार तिवारी ग्राम कैथी ने पूर्व मे कलेक्टर रीवा एवं मेंटेना कंपनी को आवेदन देकर पुलिया निर्माण की मांग की थी लेकिन दोनों ग्राम पंचायत के निष्क्रियता के चलते आज तक पुलिया या रपटा का निर्माण कार्य नही कराया गया, जब इस संबंध में मेंटेना कंपनी से बात की गई तो उनके द्वारा 5 फिट का पुलिया बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया है लेकिन ग्रामीण 8 फिट की पुलिया बनाने की मांग कर रहे है ताकि ग्रामीण किसानों का ट्रैक्टर और अन्य वाहन निकल सके।आपको बता दे कि ये गांव सन 1975 से बसा हुआ हुआ लेकिन ग्राम पंचायत के निष्क्रियता के चलते आज तक कोई विकास नही हुआ यहा तक कि आने जाने के लिए रास्ते भी नही है कैथी गांव से पटेहरा आने जाने में ओदरा नाला पड़ता है जिस बजह से थोड़ी सी बरसात में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है यानी की लोगो का आना जाना बंद हो जाता है समस्या तो अब और बढ़ गयी कि बाणसागर परियोजना अंतर्गत बने डैम का पानी छोड़ा जाता है तो नाले का रास्ता पूर्णतः बन्द हो चुका है जिस बजह से यदि कोई बीमार पड़ जाए, बुजुर्गों एवं स्कूली बच्चो को स्कूल में आने जाने में परेशानी हो रही है जिसे देखते हुए ग्रामवासियो ने सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह,कलेक्टर रीवा और मेंटेना कंपनी से ओदरा नाले में 8 फिट का पुलिया बनाने की मांग की है ताकि किसानों के ट्रैक्टर व अन्य वाहन निकल सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन RTO विभाग रीवा की रतहरा वाई पास में अवैध बसूली लगातार जारी। पंडित दीनदयाल से मोदी तक : एकात्म मानववाद से एकमात्र महामानव-वाद की गत को प्राप्त 43 की भाजपा
You must be logged in to post a comment.