श्रीमती तुलसीबाई मुच्छारा की देह हुई पंचतत्व में विलीन, बड़ी संख्या में लोगों ने दी दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजली।नीमच जिला पाटीदार समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं डिकैन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता देवीलाल मुच्छारा व वरिष्ठ समाजसेवी रामप्रसाद मुच्छारा डिकैन की पूज्य माताश्री एवं भगतराम, डॉ. मुकेश (पाटीदार मेडिकल मनासा) व निरंजन की पूज्य दादीजी श्रीमती तुलसीबाई मुच्छारा डिकैन का दिनांक 1 अप्रेल 2023 शनिवार को देवलोक गमन हो गया।इस अवसर पर शोकाकुल परिजनों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित महानुभावों ने दिवंगत पुण्यात्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।इस दौरान बड़ी संख्या में अंचल सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो के समाज बंधुओं, पाटीदार समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अंतिम यात्रा निकाली गई।जो डिकैन नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए स्थानीय मुक्तिधाम परिसर पर पहुंची।जहां उनके दोनो पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मुक्तिधाम परिसर पर आयोजित शोक श्रद्धांजली सभा में पाटीदार समाज के प्रदेश प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार, सरदार पटेल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष विश्वास पाटीदार जावी, सरदार पटेल युवा संगठन के तहसील अध्यक्ष महेश पाटीदार,भाजपा जिला मंत्री सतीश व्यास, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र खींचा, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी जगदीशचन्द्र बाल्दी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप सोनी (माहेश्वरी), एडवोकेट कैलाश पाटीदार (कबीर), शिक्षक बालमुकंद पाटीदार रामनगर, राकेश पाटीदार देवरी खवासा,अध्यापक राजाराम पाटीदार मेलखेड़ा, शंभूनाथ योगी, जयप्रकाश डोरिया जावद, राधेश्याम पाटीदार डिकैन, अध्यापक हरिसिंह बसेड़ी भाटी, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश भूत,शैलेश जैन,रमेश जोशी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित स्नेहींजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर मुक्तिधाम परिसर पर आयोजित श्रृद्धांजली सभा में शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत पुण्यात्मा को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को संभलता प्रदान कर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों स्वर्ग में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागपत के विपुल जैन को मिला द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 वन संरक्षण कानून में संशोधन विधेयक: उदारीकरण और केंद्रीकरण की दिशा में आदिवासियों पर एक और हमला।