सिंगरौली। बरगवा थाना क्षेत्र मे सोमवार देर को शाम क्षेत्र के गडेरिया घाटी में पिपरा निवासी रामप्रकाश वैश्य एवं उनके पिता साधु राम प्रकाश वैश्य के साथ हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए, बताया कि सोमवार को फरियादी रामप्रकाश वैश्य ने अपने पिता के साथ आईडीबीआई बैंक शाखा बैढन से एक लाख पैत्तीस हजार रुपये निकल कर आ रहें थे तभी यह लूटा की घटना हुई। पीड़ित ने बताया कि पहले वह कुछ पैसे बैढन में उधारी के चुका कर शेष पैसा 90 हज़ार रुपये एक प्लास्टिक की थैले में रखकर मोटर सायकल से वापस घर जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र बरगवां गडेरिया घाटी में पहुचे, तभी सूना स्थान पाकर दो बाईक में 04 लडके जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में थी, बैढन तरफ से इसके पीछे पीछे आये एवं ओवर टेक कर रोक लिया गया। विरोध करने पर मारपीट कर 90 हज़ार रुपये छीन लिए तथा 12 हज़ार रुपये जो इसके पिता ने अलग से घरेलू खर्च हेतु जेब में रखा था, वह भी छीन कर फरार हो गए।

इस लूट की घटना में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन प्राप्त कर निरीक्षक आर पी सिंह ने अपराध क्रमांक 241/2023 धारा 394 ता0हि0 कायम कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी बरगवां के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियो की सुराग में लगा गयी। जो घटना स्थल से टोल प्लाजा गदसा एवं आईडीबीआई बैक बैढन तक बारीकी से छानबीन करने पर आईडीबीआई बैक बैढन के पास बाहर तथा अंदर कुछ संदिग्धो की लोकेशन घटना दिनांक में ट्रेस हुई। उसी हुलिया के लोगो का टोल प्लाजा से भी निकालना पाया गया तथा बैक के पास से रवी शर्मा के बाईक का नम्बर भी ट्रेस हुआ। जिसके बाद बरगवां पुलिस ने मुखबिरो का जाल बिछाया और कड़ी से कड़ी जोडी गयी। जिसमें 24 घण्टे टीम के अथक प्रयास से प्रथम दृष्टया संदेहीगण नीरज पाण्डेय एवं रबी शर्मा की घटना में संलिप्तता परिलक्षित हुई। नीरज पाण्डेय जो कि मामले का मुख्य अभियुक्त है उसकी धरपकड़ कर बारीकी से पूछताछ की गई तो अपने साथी रबी शर्मा, अशोक पाण्डेय, संतोष पटेल आदि के साथ मिलकर घटना दिनांक को कुल 1 लाख 2 हज़ार रुपये की लूट गडेरिया घाटी में करना काबुल किया तथा लूटे हुये पैसो का आपस में बांट लेना बताया। अपने हिस्से का 30 हज़ार रुपये घटना दिनांक की रात ही यूबीआई बैंक के खाते में कियोस्क के माध्यम से जमा करना बताया। जहां से रिकार्ड प्राप्त करने पर आरोपी की बातो की तस्दीक हुई। आरोपीगणो के कब्जे से घटना में लुटे हुये कुल 92 हज़ार 5 सौ रुपये बरामद हुये है, तथा शेष पैसा आरोपियों ने खाने पीने में खर्च कर दिए।

खुद को पत्रकार बताने वाला निकला मुख्य आरोपी-
अपने आप को पत्रकार बताने वाला मुख्य आरोपी नीरज पाण्डेय खुद को इण्डिया टीवी 24 एमपी तक का पत्रकार बताता था, जिसके पास से उक्त चैनल की आईडी भी जप्त की गई है। पुलिस द्वारा आई डी तस्दीक पीआरओ आफिस बैढन से कराई जा रही है। जो फर्जी पाये जाने पर पृथक से धारा बढाई जायेगी।

24 घंटे के अंदर शातिर लुटेरो को पुलिस ने पकड़ा-
एक तरफ जहां नवागत पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी पदभार ग्रहण कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर बैढन से रकम निकालकर लौटते पिता-पुत्र के साथ बरगवां थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर हुई लूटपाट की वारदात पुलिस के लिए एक चुनौती थी। नवागत एसपी के नेतृत्व में घटना की सूचना के करीब 24 घण्टे के भीतर ही अति पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, एवं एसडीओपी महोदय सिंगरौली राजीव पाठक के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया गया। जिससे क्षेत्र की जनता मे खुशी का माहौल है एवं अमन चैन कायम है।

पुलिस द्वारा जप्त मशरुका-
पुलिस ने उक्त मामले में पीड़ित पिता पुत्र से लूटी गई नगदी में कुल 92,500 रुपये, तथा कथित पत्रकार का आईडी कार्ड, 04 नग गमछे, 04 नग मोबाइल कीमती 50,000 रुपये तथा दो नग बाईक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 66 एमजे 0652 एवं एमपी 66 एमएच 8416 कुल कीमती एक लाख रुपये। कीमती एक लाख बीस हजार रुपये जप्त किये हैं।


डकैती की योजना को अंजाम देने वाले आरोपी लूट की के नाम-
वारदात में शामिल कथित पत्रकार नीरज कुमार पाण्डेय पिता इन्द्रेश प्रसाद पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी हर्दी थाना बैढन, रबी कुमार शर्मा पिता मिथिला प्रसाद शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी करहिया थाना बैढन, आशीष उर्फ विनय पाण्डेय पिता स्व० बद्री प्रसाद पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी हर्दी थाना बैढन , संतोष कुमार पटेल पिता रामलल्लू पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बिहरा थाना बैढन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दर्ज है कई अपराध-
अति पुलिस अधीक्षक ने उक्त खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी कथित पत्रकार नीरज कुमार पांडे समेत आशीष उर्फ विनय पांडे व संतोष कुमार पटेल का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। नीरज पर जहां बैढन थाने में मारपीट, चोरी सहित कुल 4 अपराध दर्ज हैं। वही आशीष उर्फ विनय पर मारपीट, डकैती की तैयारी सहित कुल चार एवं संतोष पटेल पर मारपीट, गृह भेदन, डकैती की तैयारी को लेकर कोतवाली में 4 अपराध दर्ज है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading