इंदौर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बार बड़ी कार्रवाई कर विभाग ने 2 लाख रुपए से भी अधिक की अवैध भांग पकड़ी है। कंट्रोलर राजीव मुदगल ने बताया कि निरीक्षक महेश पटेल के साँथ अन्य अधिकारियों की टीम ने हवा बंगला क्षेत्र के अहीरखेड़ी में कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां संजय मिश्रा की अवैध मुनक्का फैक्ट्री है। हालांकि अन्य फैक्ट्रियों के साथ इसका भी लाइसेंस रद्द किया जा चुका है। विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि यह फैक्ट्री अवैध अवैध रूप से चोरी छुपे संचालित हो रही है इस पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे ने विशेष टीम बनाई जिसने मुखबिर मुकम्मिल कर सूचनाएं पुख्ता की तथा दिनांक 28.03.23 को टीम ने यहां छापा मारा । विभागीय टीम ने यहां से 7 किलो 300 ग्राम भांग की सूखी पत्तियां, 139 किलो 300 ग्राम गीली भांग, 48 किलो दबंग भांग मनुक्का की गोलियों के पैक पाउच,भांग पीसने की मशीन, मुनक्का बनाने की मशीन और मनुक्का की गोलियों को पैक करने की मशीन तथा अन्य सामग्री जब्त की है। तथा फैक्ट्री को सील किया गया। जब्त भांग और अन्य सामान की कीमत 2 लाख रुपए से भी अधिक है। लगातार कार्रवाई के बाद भी शहर में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध भांग कहां से आ रही है। इसका भी पता लगाया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि अवैध भांग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ये आगज़नी दुर्घटना थी या कोई साज़िश..? सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान मे आज रामनवमी पर रतनगढ मे भव्य शोभायात्रा का आयोजन